Kullu News: नीट पेपर लीक मामले में शिक्षा मंत्री से इस्तीफे की मांग
जिला कांग्रेस ने डीसी के माध्यम से राष्ट्रपति को भेजा ज्ञापनसंवाद न्यूज एजेंसीकुल्लू। जिला कांग्रेस कमेटी कुल्लू ने राष्ट्रपति के नाम एक ज्ञापन भेजकर केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग की है। यह ज्ञापन जिला कांग्रेस कमेटी के एक प्रतिनिधिमंडल ने जिला अध्यक्ष सेस राम आजाद की अध्यक्षता में उपायुक्त कुल्लू के माध्यम से राष्ट्रपति को प्रेषित किया। ज्ञापन में कहा गया है कि नीट में कथित पेपर लीक और अन्य अनियमितताओं ने देशभर के लाखों विद्यार्थियों के भविष्य को प्रभावित किया है। कांग्रेस ने आरोप लगाया कि परीक्षा प्रणाली की पारदर्शिता और विश्वसनीयता पर गंभीर सवाल खड़े हुए हैं, जिससे छात्रों और अभिभावकों में चिंता और असंतोष बढ़ा है।ज्ञापन में सीबीएसई परीक्षाओं के संचालन और शिक्षा क्षेत्र में कथित कुप्रबंधन को लेकर भी केंद्र सरकार और शिक्षा मंत्रालय की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए हैं। कहा कि इन मामलों में नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को तत्काल इस्तीफा देना चाहिए। जिला कांग्रेस कमेटी ने राष्ट्रपति से मांग की है कि नीट पेपर लीक और परीक्षा संबंधी अनियमितताओं की निष्पक्ष, पारदर्शी और समयबद्ध जांच करवाई जाए।
#DistrictCongressSentAMemorandumToThePresidentThroughTheDC. #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jun 02, 2026, 15:20 IST
Kullu News: नीट पेपर लीक मामले में शिक्षा मंत्री से इस्तीफे की मांग #DistrictCongressSentAMemorandumToThePresidentThroughTheDC. #VaranasiLiveNews
