Shajapur : शादी के दौरान यहां ट्रक निकालने को लेकर हुआ विवाद, दो समुदायों के बीच हुई झड़प; छह लोग घायल

शाजापुर केबेरछाक्षेत्र में शनिवार रात बारात के दौरान दो पक्षों के बीच विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। घटना रात करीब 9 से 10 बजे के बीच की है, जबबेरछाबायपास स्थित सरस्वती शिशु मंदिर के पास हिंदू समाज की बारात गुजर रही थी। इसी दौरान मुस्लिम समाज के लोगों ने ट्रक निकालने को लेकर विवाद शुरू हुआ,जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गया। हिंदू पक्ष के छह लोग घायल हो गए। पांच थानों का पुलिसबल तैनात किया गया है। फरियादी रविसमोराउम्र 32 साल निवासीबेरछाने पुलिस को बताया कि ट्रक चालकशाहरूखशेख पिताइसराईलने पहले गाली-गलौज की और जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल किया। कुछ देर बाद वह अन्य लोगों को लेकर लौटा औरबारातियोंपर हमला कर दिया। आरोप है किशाहरूखने चाकू से सूरज भिलाला पर वार किया,जबकि राजू मिस्त्री ने अरिहंत जैन पर हमला किया। एडिशनल एसपी कुछ लोगों को थाने के अंदर लेकर गए, जहां बातचीत के दौरान एक बार फिर भाजपा युवा मोर्चा के मंडल अध्यक्ष अभय और अधिकारियों के बीच बहस हुई। माहौल तनावपूर्ण हो गया। इस दौरान थाना प्रभारी भरतकिरारने हस्तक्षेप कर लोगों को समझाइश दी। अधिकारियों द्वारा उचित कार्रवाई और जुलूस निकालने के आश्वासन के बाद प्रदर्शनकारी शांत होकर वापस लौट गए। चार आरोपी कोपकड़ा पुलिस ने मामले मेंशाहरूखशेख,फखरूद्दीन का बेटा, वसीम पिता हनीफ खां,पप्पू पिता शरीफ खां,राजू पिता नसीरूद्दीन,इकरार पिता अकरम खां,अनिश पिताहन्नुपटेल,सद्दाम मंसूरी औरताजउद्दीनपिता अकबर खां को आरोपी बनाया है।जानकारी अनुसार मामले में शामिल चार आरोपियों को हिरासत में लिया गया है। थाने परभीड़होने के कारण आरोपियों को सुरक्षा के मद्देनजर अन्य थाने में रखा गया है। मुस्लिम समाज का है ड्राइवर एडिशनल एसपी घनश्याम मालवीय ने बताया कि बारात निकलने के दौरान एक वाहन को रास्ता देने को लेकर कहासुनी हुई। वाहन मुस्लिम समाज का ड्राइवर चला रहा था, इसी बात पर दोनों पक्षों के बीच विवाद बढ़ गया और मारपीट की स्थिति बन गई। घटना में घायल रवि की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। अधिकारियों का कहना है कि पूरे मामले की जांच की जा रही है और तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। ये भी पढ़ें-MP News: महिला आरक्षण पर कल आक्रोश रैली, विस का एक दिवसीय सत्र होगा; CM बोले-नारी के अपमान को देश नहीं भूलेगा प्रशासन अलर्ट मोड पर बेरछामें रविवार को मुस्लिम समाज का सामूहिक विवाह कार्यक्रम आयोजित होने जा रहा है। कार्यक्रम मेंबड़ीसंख्या में लोगों के पहुंचने की संभावना को देखते हुए प्रशासन अलर्ट मोड पर है। कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए क्षेत्र में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। आधा दर्जनथानोंकाबल पहुंचा मामले में एक हिन्दू पक्ष की शिकायत पर पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर लिया है,जबकि दूसरे पक्ष की ओर से अभी तक थाने में कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है। स्थिति को देखते हुए सुंदरसी, सलसलाई, सुनेरा,अकोदिया, शाजापुर थानों से पुलिस बल बुलाया गया। रात करीब एक बजे एसडीएम मनीषावास्कलेऔर नायब तहसीलदार गौरव पोरवाल मौके पर पहुंचे। पुलिसअफसरोंसेबोलेचुड़ियापहनलिजिए प्रदर्शन के दौरान लोगों ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की और अपनी नाराजगी जाहिर की।भीड़में मौजूद कुछ युवकों ने आक्रोश में तीखी टिप्पणियां भी की। एक युवक ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए कहा कि यदि कार्रवाई नहीं हो पा रही है तो वेचूड़ियांभेंट कर देंगे। उन्हें पहन लीजिएगा। मौके पर स्थिति को देखते हुए पुलिस बल तैनात रहा और अधिकारियों ने लोगों को समझाइश देने का प्रयास किया। काफी देर तक हंगामे जैसी स्थिति बनी रही। थाने में हंगामा और बहस घटना के बाद थाना परिसर मेंबड़ीसंख्या में हिंदू समाज के लोग एकत्रित होकर गेट के सामने धरने पर बैठ गए और पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करने लगे। मौके पर पहुंचे एडिशनल एसपी घनश्याम मालवीय प्रदर्शनकारियों से चर्चा कर रहे थे। इस दौरान समाज के लोगों और अधिकारियों के बीच तीखी बहस हो गई। प्रदर्शनकारी आरोपियों का जुलूस निकालने की मांग कर रहे थे।

#CityStates #MadhyaPradesh #Shajapur #Clash #Police #Crime #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Apr 19, 2026, 11:46 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Shajapur : शादी के दौरान यहां ट्रक निकालने को लेकर हुआ विवाद, दो समुदायों के बीच हुई झड़प; छह लोग घायल #CityStates #MadhyaPradesh #Shajapur #Clash #Police #Crime #VaranasiLiveNews