भेदभाव पर रोक: नौनिहालों को रोल नंबर आधार पर मिलेगा मिड-डे मील, तत्काल प्रभाव से लागू होंगे आदेश

हिमाचल प्रदेश के स्कूलों में बच्चों को अब मिड-डे मील (दोपहर का भोजन) रोल नंबर के आधार पर परोसा जाएगा। इसके लिए केंद्र और प्रदेश सरकार ने आदेश भी जारी कर दिए हैं। यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होंगे। प्रदेशभर के सभी स्कूलों प्रबंधकों को ये निर्देश दे दिए हैं। यह निर्णय जातिगत भेदभाव को रोकने के लिए लिया गया है। इसके लिए निरीक्षण करने के लिए टीमें भी गठित कर दी गई हैं। वर्तमान में मनमर्जी से बच्चे खाना खाने बैठते थे। कई क्षेत्रों से तो भेदभाव को लेकर शिकायतें भी आ रही थीं। प्रदेश के सभी स्कूलों, शिक्षा उपनिदेशकों और जिलाधीशों को जारी आदेशों में कहा गया है कि बच्चों को रोल नंबर के अनुसार बिठाकर मिड-डे मील परोसा जाए। समय-समय पर मिड-डे मील की प्रक्रिया चेक करके मासिक प्रगति समीक्षा रिपोर्ट निदेशालय को भी भेजनी होगी। प्रदेश समेत अन्य राज्यों में मिड-डे मील के दौरान छुआछूत के मामले कई बार विभाग के पास पहुंचे हैं। जिस पर विभाग ने भी अब इस संबंध में सख्त निर्देश पारित किए हैं।

#CityStates #Shimla #MidDayMeal #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Feb 19, 2026, 20:14 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




भेदभाव पर रोक: नौनिहालों को रोल नंबर आधार पर मिलेगा मिड-डे मील, तत्काल प्रभाव से लागू होंगे आदेश #CityStates #Shimla #MidDayMeal #VaranasiLiveNews