निर्देश जारी: हिमाचल में प्ले स्कूल और नर्सरी कक्षाओं के लिए अलग पंजीकरण अनिवार्य, ऑनलाइन करना होगा आवेदन

हिमाचल प्रदेश में निजी स्कूलों को अब यह स्पष्ट करना होगा कि उनके यहां प्रारंभिक बाल्यावस्था देखभाल एवं शिक्षा (ईसीसीई) केंद्र संचालित हो रहे हैं या नहीं। जिन स्कूलों में ईसीसीई केंद्र या प्री-प्राइमरी कक्षाएं नहीं चल रही हैं, उन्हें जिला कार्यक्रम अधिकारी कार्यालय में लिखित घोषणा पत्र देना होगा। वहीं, प्ले स्कूल, प्री-नर्सरी, नर्सरी, किंडरगार्टन और अन्य प्री-प्राइमरी कक्षाएं संचालित करने वाले स्कूलों को महिला एवं बाल विकास विभाग में अलग से पंजीकरण करवाना अनिवार्य होगा। प्रदेश के सभी निजी स्कूलों के प्रबंधकों, प्रधानाचार्यों और प्रमुखों को इस संबंध में निर्देश जारी किए हैं। महिला एवं बाल विकास विभाग शिमला की ओर से जारी आदेश में स्कूलों को हिमाचल प्रदेश प्रारंभिक बाल्यावस्था देखभाल एवं शिक्षा केंद्र (पंजीकरण एवं विनियमन) अधिनियम और नियमों के तहत निर्धारित प्रक्रिया पूरी करने को कहा गया है।

#CityStates #Shimla #HimachalPradesh #HimachalPlaySchools #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Nov 28, 2026, 18:50 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




निर्देश जारी: हिमाचल में प्ले स्कूल और नर्सरी कक्षाओं के लिए अलग पंजीकरण अनिवार्य, ऑनलाइन करना होगा आवेदन #CityStates #Shimla #HimachalPradesh #HimachalPlaySchools #VaranasiLiveNews