Kullu News: दिलीप चुने राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के अध्यक्ष
कुल्लू। राजकीय महाविद्यालय पनारसा में बुधवार को सत्र 2026-27 के लिए राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। इसके लिए बैठक में 86 स्वयंसेवियों ने भाग लिया। कार्यक्रम अधिकारी कृष्ण लाल ने बतााया कि कार्यकारिणी के गठन में सभी पदाधिकारियों का चयन सर्वसम्मति से किया। इसमें दिलीप चंद को अध्यक्ष नियुक्त किया। डिंपल कुमार और गीतांजलि को उपाध्यक्ष का दायित्व सौंपा गया। जया शर्मा, रीना चौहान को सचिव, प्रिया और दमेश्री को सह सचिव, कार्तिक राणा और चांद किशोर को कोषाध्यक्ष चुना है। इसके अतिरिक्त शेर सिंह तथा गिरिराज को मीडिया और फोटोग्राफी प्रभारी का दायित्व सौंपा गया। स्नेहा राणा को मीडिया रिपोर्टिंग की जिम्मेदारी दी गई। इसके बाद राष्ट्रीय सेवा योजना की आगामी गतिविधियों एवं कार्यक्रमों पर चर्चा की गई। कार्यक्रम अधिकारी कृष्ण लाल ने नवगठित कार्यकारिणी को बधाई दी। संवाद
#KulluNewsHpNews #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jul 29, 2026, 17:05 IST
Kullu News: दिलीप चुने राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के अध्यक्ष #KulluNewsHpNews #VaranasiLiveNews
