Rohtak News: डीघल स्टार्स ने देसी बॉयज को 43 रन से हराया

रोहतक। विश्वकर्मा क्रिकेट ग्राउंड पर खेले गए गोयल विंटर क्रिकेट कप 2026 के लीग मुकाबले में डीघल स्टार्स ने देसी बॉयज को 43 रन से हराया। शानदार बल्लेबाजी के लिए सौरभ मलिक को मैन ऑफ द मैच व सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज चुना गया। मैच में 4 विकेट लेने वाले रवि अहलावत (पर्व) को मैच का सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज घोषित किया गया। मैच में टॉस जीतकर डीघल स्टार्स ने पहले बल्लेबाजी का फैसला किया और 19 ओवरों में 184 रन बनाकर ऑलआउट हो गए। टीम की ओर से सौरभ मलिक ने शानदार पारी खेलते हुए 47 गेंदों पर 79 रन बनाए जिसमें 12 चौके और 1 छक्का शामिल रहा। मयंक ने 24 गेंदों पर 48 रन और विक्की ने 17 गेंदों पर 24 रन बनाकर टीम को मजबूत स्कोर तक पहुंचाया।वहीं 185 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी देसी बॉयज की टीम 17.5 ओवर में 141 रन पर ऑलआउट हो गई। टीम की ओर से मयंक ने 24 गेंदों पर 48 रन व अनिल वर्मा एडवोकेट ने 23 रन बनाए। डीघल स्टार्स की ओर से गेंदबाज रवि अहलावत (पर्व) ने शानदार प्रदर्शन किया। रवि ने 4 ओवर में 26 रन देकर 4 विकेट, प्रमोद (सोनी) ने 3 विकेट व अनिल वर्मा एडवोकेट ने 2 विकेट लेकर विपक्षी टीम को दबाव में रखा। इस जीत के साथ डीघल स्टार्स ने लीग मुकाबलों में अपनी स्थिति मजबूत कर ली है।

#DighalStarsDefeatedDesiBoysBy43Runs. #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Apr 11, 2026, 21:53 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Rohtak News: डीघल स्टार्स ने देसी बॉयज को 43 रन से हराया #DighalStarsDefeatedDesiBoysBy43Runs. #VaranasiLiveNews