Sonipat News: बरसात के बाद नौ करोड़ से बनेगा धतूरी-मलिकपुर-ग्यासपुर रोड

संवाद न्यूज एजेंसीगन्नौर। जीटी रोड से गांव धतूरी, मलिकपुर और ग्यासपुर को जोड़ने वाली करीब 8 किलोमीटर लंबी सड़क के सुदृढ़ीकरण पर लगभग 9 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। मानसून खत्म होते ही इसका निर्माण किया जाएगा। इससे वर्षों से खराब पड़ी सड़क की वजह से लोगों को हो रही परेशानी से छुटकारा मिलेगा।बुधवार को विधायक देवेंद्र कादियान ने सड़क का निरीक्षण किया। इस दौरान ग्रामीणों ने धतूरी मोड़ के पास सड़क की बदहाल स्थिति से अवगत कराया। बारशि के कारण सड़क पर बने गहरे गड्ढों से हादसा होने का डर देखते हुए विधायक के निर्देश पर लोक निर्माण विभाग ने तुरंत रोड़े डलवा कर गड्ढे भरवाए।अतना ही नहीं पानी ठहराने वाली जगह पर आरसीसी ब्लॉक बिछवाए गए ताकि सड़क निर्माण शुरू होने तक लोगों को राहत मिल सके। विधायक ने कहा कि यह सड़क धतूरी, मलिकपुर और ग्यासपुर सहित कई गांवों को जीटी रोड से जोड़ती है।लंबे समय से सड़क की हालत खराब होने के कारण वाहन चालकों, किसानों और राहगीरों को परेशानी उठानी पड़ रही थी। बरसात के मौसम में सड़क पर गड्ढे और क्षतिग्रस्त हिस्से हादसों का कारण बनते थे।पीडब्ल्यूडी के एसडीओ अनिल चहल ने बताया कि सड़क के सुदृढ़ीकरण की स्वीकृति मिली है। लगभग 8 किमी लंबी सड़क पर करीब 9 करोड़ खर्च होंगे। उन्होंने बताया कि मानसून खत्म होने के बाद सड़क बनाने का काम शुरू होगा।फिलहाल जिस जगह सड़क की हालत बेहद खराब थी और हादसा होने का डर रहता था वहां पर पत्थर डलवा रोलर चलवाया गया है। इस अवसर पर नितिन त्यागी, श्रीभगवान, कपिल त्यागी, दुष्यंत त्यागी, विक्रम, कुलदीप, नवीन कुमार भी मौजूद रहे।

#Dhaturi-Malikpur-GyaspurRoadToBeConstructedFor9CroreAfterTheMonsoon. #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jul 09, 2026, 17:18 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Sonipat News: बरसात के बाद नौ करोड़ से बनेगा धतूरी-मलिकपुर-ग्यासपुर रोड #Dhaturi-Malikpur-GyaspurRoadToBeConstructedFor9CroreAfterTheMonsoon. #VaranasiLiveNews