क्या है धनतेरस पर सोना-चांदी खरीदने का सबसे शुभ समय? यहां जानें सही मुहूर्त
धनतेरस का पर्व खुशियों, समृद्धि और शुभ शुरुआत का प्रतीक माना जाता है। इस दिन सोना, चांदी, बर्तन और अन्य नई वस्तुएं खरीदना शुभ माना जाता है। मान्यता है कि धनतेरस के लिए खरीदारी करने से घर में सुख-समृद्धि आती है और मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है। सोने-चांदी के आभूषणों से लेकर इलेक्ट्रॉनिक्स, घरेलू सामान और खूबसूरत उपहारों तक लोग खरीदते हैं। हर साल कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि के दिन धनतेरस का त्योहार मनाया जाता है। इस दिन माता लक्ष्मी, कुबेर देव और भगवान धन्वंतरि की पूजा होती है। माना जाता है कि धनतेरस के दिन नई चीजें खरीदने से उसमें तेरह गुना फल की वृद्धि होती है। इस साल 6 नवंबर 2026 को धनतेरस है। तो आइए जानते हैं कि सोना खरीदने का सबसे शुभ समय क्या है क्या है धनतेरस पर पूजा का शुभ मुहूर्त पंचांग के मुताबिक, कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि 6 नवंबर को सुबह 10 बजकर 30 मिनट शुरू होगी और समापन 7 नवंबर को सुबह 10 बजकर 47 मिनट पर होगा। प्रदोष काल मुहूर्त शाम 5 बजकर 33 मिनट से रात 8 बजकर 9 मिनट तक रहेगा। धनतेरस की पूजा के लिए शुभ मुहूर्त शाम 6 बजकर 2 मिनट से शाम 7 बजकर 57 मिनट तक रहेगा।
#Religion #Astrology #National #Dhanteras2026 #Dhanteras2026GoldBuyingMuhurat #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Nov 03, 2026, 19:09 IST
क्या है धनतेरस पर सोना-चांदी खरीदने का सबसे शुभ समय? यहां जानें सही मुहूर्त #Religion #Astrology #National #Dhanteras2026 #Dhanteras2026GoldBuyingMuhurat #VaranasiLiveNews
