Sonipat News: कार की टक्कर से ढाबे के गार्ड की मौत

सोनीपत। नेशनल हाईवे-44 पर मुरथल के पास कार की टक्कर से ढाबे के गार्ड देवेंद्र की मौत हो गई। हादसे के बाद कार चालक मौके से भाग गया। बिहार के जिला मधुबनी के गांव हुलास पट्टी निवासी राजकुमार ने मुरथल थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है कि वह कुराड़ में रहते हैं और सुखदेव ढाबे पर नौकरी करते हैं। उनके चचेरे भाई देवेंद्र भी मुरथल स्थित गुलशन ढाबा पर गार्ड की नौकरी करते थे। देवेंद्र 14 अप्रैल को सुबह करीब 11:30 बजे महारानी ढाबा के पास किसी काम से गए थे। इसी दौरान जब वह सड़क पार कर रहे थे तो पानीपत की ओर से तेज गति और लापरवाही से आ रही सफेद रंग की कार ने उनके भाई को टक्कर मार दी। मौजूद लोगों ने देवेंद्र को एंबुलेंस की मदद से सरकारी अस्पताल सोनीपत पहुंचाया था जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उनको पीजीआईएमएस रोहतक रेफर कर दिया गया। इलाज के दौरान गंभीर चोटों के चलते उनके भाई की मौत हो गई। पुलिस ने चालक की तलाश के लिए सीसीटीवी फुटेज खंगालने शुरू कर दिए हैं।

#DhabaGuardDiesAfterBeingHitByCar #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Apr 20, 2026, 20:37 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Sonipat News: कार की टक्कर से ढाबे के गार्ड की मौत #DhabaGuardDiesAfterBeingHitByCar #VaranasiLiveNews