Noida News: कार का शीशा तोड़कर लैपटॉप और पर्स चोरी

नोएडा। एक्सप्रेसवे थाना क्षेत्र में ठक-ठक गिरोह के बदमाशों ने कार का शीशा तोड़कर अंदर रखा लैपटॉप, पर्स और डेबिट कार्ड चोरी कर लिया। बीटा-2 थाना क्षेत्र निवासी 50 वर्षीय संजय कुमार झा सेक्टर-135 स्थित टीसीएम कंपनी में उपाध्यक्ष हैं। संजय ने पुलिस को बताया कि एक अक्टूबर को ड्यूटी खत्म होने के बाद वह सहकर्मी गोपाल कृष्ण झा के साथ कार से घर लौट रहे थे। छपरौली के पास उन्होंने कार सड़क किनारे खड़ी की और सब्जी व फल खरीदने चले गए। कुछ देर बाद दोनों वापस लौटे तो कार का शीशा टूटा मिला। कार के अंदर रखा सामान भी गायब था। एसीपी संचित शर्मा ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है। ब्यूरो

#Fgds #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Oct 04, 2026, 20:47 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »

Read More:
Fgds



Noida News: कार का शीशा तोड़कर लैपटॉप और पर्स चोरी #Fgds #VaranasiLiveNews