Noida News: तीन मौतों के बाद भी नहीं जागा प्रशासन, सड़कों पर घूम रहे लावारिस पशु

फोटो..-60 मीटर सड़क पर लगी स्ट्रीट लाइट बंद होने से बढ़ जाता है खतरा, सड़क पर लड़ते-लड़ते वाहनों से टकरा जाते हैं लावारिस पशु पुनीत कुमारयमुना सिटी। यमुना सिटी की 60 मीटर रोड पर लावारिस पशुओं का जमावड़ा लगातार बढ़ता जा रहा है। दिन हो या रात यहां पर बड़ी संख्या में लावारिस गोवंश और पशु इकट्ठे रहते हैं और कई बार हादसे का कारण भी बन जाते हैं। यह हाल तब है जब बीते दिनों सड़क हादसे में दंपती समेत तीन लोगों की मौत हो गई है। हादसे का कारण लावारिस पशु बने थे, जिनके कारण वाहन अनियंत्रित हो गए थे।ग्रेटर नोएडा से जेवर की ओर आने वाले लोग टोल से बचने के लिए प्राधिकरण की 60 मीटर रोड का सहारा लेते हैं। जिससे वह शुल्क से बच सकें और अपने गंतव्य तक पहुंच सके। लेकिन प्राधिकरण की 60 मीटर रोड पर लगातार आवारा पशुओं की संख्या बढ़ती जा रही है। दिनभर बड़ी संख्या में पशु सड़क पर घूमते रहते हैं। कई बार पशु अचानक दौड़कर वाहनों के सामने आ जाते हैं, जिससे वाहन चालकों को अचानक ब्रेक लगाने पड़ते हैं या वाहन को दूसरी दिशा में मोड़ना पड़ता है। ऐसे में वाहन अनियंत्रित होने और दूसरे वाहनों से टकराने की आशंका बनी रहती है। - स्ट्रीट लाइट बंद होने से बढ़ा खतरा : 60 मीटर सड़क पर कई स्थानों पर स्ट्रीट लाइट बंद होने के कारण रात के समय सड़क पर पर्याप्त रोशनी नहीं रहती है। ऐसे में राहगीरों और वाहन चालकों को सड़क पर बैठे या खड़े आवारा पशु काफी नजदीक पहुंचने के बाद दिखाई देते हैं। वहीं, जिन स्थानों पर स्ट्रीट लाइट जल भी रही हैं, वहां पेड़ों की बड़ी-बड़ी शाखाओं के कारण उनकी रोशनी सड़क तक ठीक से नहीं पहुंच पाती। - सड़क पर लड़ते पशुओं से हादसे का खतरा बढ़ा : सड़क पर झुंड में घूमने वाले लावारिस पशु कई बार आपस में लड़ने लगते हैं। लड़ाई के दौरान पशु अचानक तेज गति से इधर-उधर भागते हुए सड़क के बीच में पहुंच जाते हैं और सामने से आने वाले वाहनों के रास्ते में आ जाते हैं। ऐसे में वाहन चालकों को अचानक ब्रेक लगाने या वाहन को दूसरी दिशा में मोड़ने के लिए मजबूर होना पड़ता है, जिससे हादसा होने की आशंका बढ़ जाती है।

#Fdsg #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Aug 09, 2026, 21:38 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »

Read More:
Fdsg



Noida News: तीन मौतों के बाद भी नहीं जागा प्रशासन, सड़कों पर घूम रहे लावारिस पशु #Fdsg #VaranasiLiveNews