Noida News: 43 गांवों के किसान 20 जुलाई को ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण पर करेंगे अनशन
ग्रेटर नोएडा (संवाद)। चार फीसदी अतिरिक्त भूखंड देने समेत मांगों को लेकर 43 गांवों के किसान 20 जुलाई को ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण कार्यालय पर अनशन करेंगे। बुधवार को ग्रेटर नोएडा के पाली गांव में किसानों ने एक बैठक की। महिलाओं, युवाओं और बुजुर्गों समेत ग्रामीणों ने हिस्सा लिया। किसानों ने कहा कि 4 फीसदी आवासीय प्लाट उनका वैधानिक अधिकार है। जिसको लिए बिना आंदोलन समाप्त नहीं होगा। सालों से प्राधिकरण और प्रशासन उनके साथ वायदा खिलाफी कर रहा है। किसानों ने घोषणा की कि 20 जुलाई को ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण पर बड़ी संख्या में किसान अनशन पर बैठेंगे। किसानों ने चेतावनी दी कि यदि 20 जुलाई के अनशन के बाद भी उनकी मांगों पर सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया, तो वे जनप्रतिनिधियों के आवासों के बाहर धरना शुरू करेंगे।
#Fgds #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jul 01, 2026, 19:34 IST
Noida News: 43 गांवों के किसान 20 जुलाई को ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण पर करेंगे अनशन #Fgds #VaranasiLiveNews
