Noida News: बार एसोसिएशन की हड़ताल को किसान संगठन ने किया समर्थन

ग्रेटर नोएडा (संवाद)। ई-पंजीकरण के खिलाफ चल रहे वकीलों के आंदोलन को किसान संगठन ने अपना समर्थन दिया है। भारतीय किसान यूनियन एकता शक्ति का प्रतिनिधि मंडल दादरी तहसील बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों से मिला। आंदोलन में हर स्तर पर साथ संघर्ष करने का भरोसा दिया है।यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष अमरीश चौहान ने कहा कि भारतीय किसान यूनियन एकता शक्ति न्याय की इस लड़ाई में अधिवक्ताओं के साथ मजबूती से खड़ी है। बार एसोसिएशन भविष्य में जो भी रणनीति एवं निर्णय लेगी, संगठन उसे पूरे उत्तर प्रदेश में अपने मंच से समर्थन देने और संघर्ष को आगे बढ़ाने का कार्य करेगा। उन्होंने बताया कि संगठन के वरिष्ठ नेता अक्षित शर्मा, जिला अध्यक्ष पुलकित सिंहल, जिलाध्यक्ष युवा संजीव नायक समेत सहित कई पदाधिकारियों को घर पर नजरबंद रखा गया, जो अत्यंत निंदनीय है।

#Fgds #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jun 27, 2026, 16:38 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »

Read More:
Fgds



Noida News: बार एसोसिएशन की हड़ताल को किसान संगठन ने किया समर्थन #Fgds #VaranasiLiveNews