Noida News: पुलिस की माैजूदगी में पिटता रहा व्यापारी, वीडियो वायरल
रबूपुरा (संवाद)। रबूपुरा कोतवाली क्षेत्र में बीते दिनों बुजुर्ग व्यापारी के साथ हुई मारपीट का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। व्यापारी को दबंग दौड़ा-दौड़ा कर पीट रहे थे और यह सारी घटना पुलिस की मौजूदगी में हुई। वीडियो में दिख रहा है कि मारपीट के दौरान कस्बे की पुलिस वहां मौजूद थी, लेकिन वह बीच बचाव करने के बजाय पीछे खड़ी तमाशा देख रही थी। हालांकि इस मामले में पुलिस ने 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। घटना 3 अगस्त की शाम कस्बा निवासी व्यापारी गौरव अपने पिता के साथ अपने घर पर थे। इसी दौरान पड़ोसी प्रेमपाल से पानी निकासी पाइप को लेकर अन्य साथियों के साथ मिलकर पीड़ित व उसके पिता पर हमला कर दिया था।
#Gfds #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Aug 07, 2026, 21:15 IST
Noida News: पुलिस की माैजूदगी में पिटता रहा व्यापारी, वीडियो वायरल #Gfds #VaranasiLiveNews
