Noida News: ऑनलाइन मंगाया खजूर का डिब्बा, खोला तो रेंग रहे थे कीड़े

फोटो----------------ऑनलाइन मंगाया खजूर का डब्बा, खोला तो निकले कीड़े- सेक्टर अल्फा-2 की पार्श्वनाथ ईडन सोसाइटी निवासी ने खाद्य विभाग से की शिकायतमाई सिटी रिपोर्टरग्रेटर नोएडा। शहर के सेक्टर अल्फा-2 की पार्श्वनाथ ईडन सोसाइटी निवासी एक व्यक्ति ने ऑनलाइन खजूर का एक डब्बा मंगवाया। आरोप है कि डब्बा खोलकर बेटे ने एक खजूर खा लिया लेकिन तभी उसकी नजर डब्बे के अंदर पड़ी तो वे दंग रह गया। उसमें कीड़े रेंग रहे थे। कीड़ों को देखकर युवक ने उल्टी कर दी। उसके बाद पीड़ित ने इसकी शिकायत खाद्य विभाग से की है। आरोप है कि ऑनलाइन सामान बेचने वाली कंपनियां गुणवत्ता नहीं देख रही हैं। सोसाइटी निवासी महेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि बुधवार दोपहर में बच्चों ने स्विगी व इंस्टामार्ट से ऑनलाइन सामान मंगवाया था। जो करीब 700 रुपये का था। इसमें खजूर का 500 ग्राम के पैकेट के अलावा रसोई व खाने का अन्य सामान मंगवाया था। खजूर के पैकेट की कीमत 270 रुपये थी। आरोप है कि बेटे ने पैकेट को खोला और एक खजूर निकालकर खा लिया लेकिन तभी उसकी नजर पैकेट के अंदर चल रहे कीड़ों पर पड़ी। जिससे देखकर उसने उल्टी कर दी। पैकेट के अंदर खजूर में फंगस भी लगी थी। इस पर उन्होंने पैकेट की पैकिंग और वैधता देखी तो पैकिंग वर्ष 2026 और वैधता 2027 तक थी। खाद्य विभाग से शिकायत की है। सहायक आयुक्त खाद्य-2 सर्वेश मिश्रा ने बताया कि शिकायत मिली है। इसकी जांच की जाएगी।

#Sgfd #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Sep 23, 2026, 19:03 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »

Read More:
Sgfd



Noida News: ऑनलाइन मंगाया खजूर का डिब्बा, खोला तो रेंग रहे थे कीड़े #Sgfd #VaranasiLiveNews