Noida News: मामले में दो लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

दादरी (संवाद)। कोतवाली दादरी क्षेत्र के डाबरा गांव में एक महिला के साथ गाली गलौज कर मारपीट की गई। प्रभारी निरीक्षक नीरज कुमार मिश्रा ने बताया कि विधवा महिला अंशु मूल रूप से कुलेसरा गांव की रहने वाली है और वह डाबरा गांव में रहती है । 31 अगस्त को वह गली से निकल कर दुकान पर सामान लेने जा रही थी। तभी कुलेसरा गांव निवासी सतीश व संदीप वहां आ गए और महिला के साथ गाली गलौज करने लगे। जब गाली देने से मना किया तो मारपीट की गई। पीड़िता ने परिजनों के सहयोग से आरोपियों के खिलाफ दो सप्ताह बाद प्राथमिकी दर्ज कराई है ।

#Fgsd #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Sep 17, 2026, 19:57 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »

Read More:
Fgsd



Noida News: मामले में दो लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज #Fgsd #VaranasiLiveNews