Noida News: बस पार्किंग में जुआ खेल रहे चार लोग गिरफ्तार

नोएडा (संवाद)। सेक्टर-80 स्थित बस पार्किंग में जुआ खेल रहे चार लोगों को फेज-2 थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, चारों आरोपी बस आदि चलाने का काम करते हैं। फेज-2 थाना प्रभारी राघवेंद्र सिंह ने बताया कि सूचना मिली कि सेक्टर-80 स्थित बस पार्किंग में कुछ लोग जुआ खेल रहे हैं। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की तो चारों आरोपी भागने लगे। पुलिसकर्मियों ने पीछा कर उन्हें पकड़ लिया। आरोपियों की पहचान बदायूं के कुडई गांव निवासी नरेंद्र, जरीफनगर निवासी प्रवेश कुमार और देवेंद्र सिंह तथा लखीमपुर खीरी के मछेछा गांव निवासी कौशल किशोर मिश्रा के रूप में हुई है। नरेंद्र, प्रवेश और देवेंद्र सेक्टर-80 में किराये पर रहते हैं, जबकि कौशल ग्रेटर नोएडा के हबीबपुर गांव में किराये पर रहता है।

#Gsfd #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Nov 01, 2026, 19:28 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »

Read More:
Gsfd



Noida News: बस पार्किंग में जुआ खेल रहे चार लोग गिरफ्तार #Gsfd #VaranasiLiveNews