Noida News: प्रदर्शन मामले में आरोपी को मिली जमानत

(अदालत से)माई सिटी रिपोर्टरग्रेटर नोएडा। श्रमिक आंदोलन के दौरान वेतन वृद्धि को लेकर हुए प्रदर्शन और हंगामे के मामले में जिला न्यायालय से एक आरोपी शिव कुमार उर्फ शिवा को राहत मिली है। मामला थाना फेज-2 क्षेत्र में दर्ज प्राथमिकी से संबंधित है। अभियोजन के अनुसार रिचा ग्लोबल कंपनी के कर्मचारियों ने अप्रैल 2026 में वेतन वृद्धि की मांग को लेकर कंपनी के बाहर प्रदर्शन किया था। बचाव पक्ष ने अदालत को बताया कि पुलिस आरोपी को याकूबपुर स्थित क्रिकेट मैदान से पूछताछ के बहाने उठाकर थाने ले गई और बाद में इस मुकदमे में जेल भेज दिया। वहीं अभियोजन ने कहा कि एक गवाह के बयान में आरोपी का नाम सामने आया है। दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद अदालत ने कहा कि आरोपी के खिलाफ कोई फोटो, वीडियो, चैट, व्हाट्सएप संदेश या अन्य ऐसा प्रत्यक्ष साक्ष्य उपलब्ध नहीं है। जिससे यह साबित हो कि उसने घटना में सक्रिय या नेतृत्वकारी भूमिका निभाई थी। इन परिस्थितियों अदालत ने माना कि जमानत देने के लिए पर्याप्त आधार मौजूद हैं।

#Gfds #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jun 26, 2026, 20:43 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »

Read More:
Gfds



Noida News: प्रदर्शन मामले में आरोपी को मिली जमानत #Gfds #VaranasiLiveNews