Noida News: दीपिका नागर मौत मामले में इस सप्ताह दाखिल होगी चार्जशीट, फास्ट ट्रैक कोर्ट में चलेगा मुकदमा

- जांच पूरी होने का पुलिस का दावा, सभी आरोपियों के खिलाफ जुटाए गए इलेक्ट्रॉनिक व तकनीकी साक्ष्य- ननद की जमानत याचिका पहले ही हो चुकी है खारिजमाई सिटी रिपोर्टरग्रेटर नोएडा। चर्चित दीपिका नागर मौत मामले में पुलिस ने जांच पूरी कर ली है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार मामले की चार्जशीट इसी सप्ताह अदालत में दाखिल की जाएगी। प्रकरण की संवेदनशीलता और गंभीरता को देखते हुए मुकदमे की सुनवाई फास्ट ट्रैक कोर्ट में कराने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है, जिससे पीड़ित परिवार को जल्द न्याय मिल सके।दीपिका नागर की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के बाद मामला काफी चर्चा में रहा था। मृतका के परिजनों ने इसे आत्महत्या नहीं बल्कि दहेज हत्या बताते हुए पति, सास, ससुर और अन्य परिजनों पर गंभीर आरोप लगाए थे। परिजनों ने आरोपियों की गिरफ्तारी और निष्पक्ष जांच की मांग को लेकर कई बार प्रदर्शन भी किया था। पुलिस ने जांच के दौरान इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों, कॉल डिटेल रिकॉर्ड, मोबाइल डेटा, प्रत्यक्षदर्शियों के बयान और अन्य तकनीकी तथ्यों का गहन परीक्षण किया। अधिकारियों का कहना है कि जांच में मिले साक्ष्यों के आधार पर सभी नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। अब संकलित साक्ष्यों और गवाहों के बयानों को चार्जशीट का हिस्सा बनाकर अदालत में प्रस्तुत किया जाएगा। चार्जशीट दाखिल होने के बाद मुकदमे की सुनवाई तेजी से आगे बढ़ने की उम्मीद है। मामले में नामजद आरोपी दीपिका की ननद तनीशा उर्फ तन्नी को अदालत से राहत नहीं मिल सकी है। दहेज हत्या के आरोपों से जुड़े इस प्रकरण में उसकी जमानत याचिका पूर्व में अदालत द्वारा खारिज की जा चुकी है। अदालत ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जमानत देने से इनकार कर दिया था।

#Gfds #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jun 21, 2026, 23:12 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »

Read More:
Gfds



Noida News: दीपिका नागर मौत मामले में इस सप्ताह दाखिल होगी चार्जशीट, फास्ट ट्रैक कोर्ट में चलेगा मुकदमा #Gfds #VaranasiLiveNews