Noida News: दो चोरों से लाखों का सामान बरामद

दादरी (संवाद)। बादलपुर कोतवाली क्षेत्र के अंबेडकर पार्क के समीप से पुलिस ने जांच के दौरान दो चोरों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से चोरी किए दस बंडल ऑप्टिकल फाइबर , पाइप समेत पांच लाख का माल बरामद किया है। कोतवाली प्रभारी विजय गुप्ता ने बताया कि आरोपियों की पहचान अलीगढ़ के पडियावली गांव निवासी नीरज कुमार व अमेठी के पुरवा गांव निवासी राम बहादुर के रूप में हुई है। दोनों को पकड़ लिया गया है। आरोपियों ने बताया कि 9 सितंबर को जीटी रोड स्थित एक गोदाम से माल चोरी किया था । पुलिस अन्य चोरी की घटनाओं के बारे में भी पूछताछ करने में लगी है ।

#Gsfd #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Sep 23, 2026, 18:54 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »

Read More:
Gsfd



Noida News: दो चोरों से लाखों का सामान बरामद #Gsfd #VaranasiLiveNews