Noida News: महिला से छेड़छाड़ का विरोध करने पर पति और देवर को पीटा

- सदरपुर के प्रधान चौक के पास हुई घटना, प्राथमिकी दर्जसंवाद न्यूज एजेंसीनोएडा। सदरपुर में सीढ़ियों पर खड़े होकर छेड़छाड़ करने का विरोध करना पति और देवर को भारी पड़ गया। आरोप है कि चार युवकों ने पति के साथ मारपीट की। बीच-बचाव करने पहुंचे महिला के देवर को भी आरोपियों ने पीटकर घायल कर दिया। पीड़िता की शिकायत पर सेक्टर-39 थाना पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।सदरपुर के प्रधान चौक के पास रहने वाली मोनी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह पति आशीष कुमार के साथ किराये के मकान में रहती हैं। बृहस्पतिवार की रात करीब 9 बजे वह पति के साथ छत पर पूजा करने गई थीं। पूजा के बाद दोनों सीढ़ियों से नीचे उतर रहे थे। आरोप है कि सीढ़ियों पर खड़े मोनू, मच्छर, आयुष और अनूप उनके साथ छेड़छाड़ करने लगे। पति आशीष ने आरोपियों से रास्ते से हटने के लिए कहा तो वे गाली-गलौज करने लगे और मारपीट शुरू कर दी। शोर सुनकर बीच-बचाव करने पहुंचे मोनी के देवर आकाश को भी आरोपियों ने पीट दिया। थाना प्रभारी डी पी शुक्ला के अनुसार, पीड़िता की शिकायत पर चार आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।

#Fgds #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Nov 01, 2026, 19:50 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »

Read More:
Fgds



Noida News: महिला से छेड़छाड़ का विरोध करने पर पति और देवर को पीटा #Fgds #VaranasiLiveNews