Noida News: पड़ोसी ने किया जानलेवा हमला

नोएडा। चोटपुर कॉलोनी में रहने वाले एक शख्स व उसके भाई पर पड़ोसी ने जानलेवा हमला कर दिया। इसमें दोनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। इस मामले में कोतवाली सेक्टर-63 पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है। गांव के बबिता काॅलोनी में रहने वाले उत्तम कुमार मजदूरी करते हैं। उनका और उनके भाई का घरेलू बातों को लेकर पड़ोसी अमर सिंह से विवाद चल रहा है। आरोप है कि 12 दिसंबर को पड़ोसी अमर सिंह, उसकी पत्नी अर्चना, बेटे मंगल और लक्की के साथ पानी निकासी को लेकर कहासुनी हो गई थी। चारों आरोपितों ने मिलकर उत्तम और उसके भाई सत्यम पर डंडों से हमला कर दिया। हमले में सत्यम बुरी तरह से घायल हो गया था। एसीपी उमेश यादव का कहना है कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। ब्यूरो

#Fdsg #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Mar 11, 2026, 17:47 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »

Read More:
Fdsg



Noida News: पड़ोसी ने किया जानलेवा हमला #Fdsg #VaranasiLiveNews