Noida News: पार्किंग में खड़ी कार से पहले पुर्जे, फिर तीन टायर चोरी
ग्रेटर नोएडा। मिग्सन विलासा सोसाइटी की बेसमेंट पार्किंग में खड़ी एक कार से पहले अज्ञात चोरों ने कीमती पुर्जे चोरी कर लिए और कुछ दिन बाद उसी वाहन के तीन टायर भी निकाल ले गए। पीड़ित की शिकायत पर बृहस्पतिवार को सूरजपुर कोतवाली पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की है। नितिन कुशवाहा का कहना है कि 13 अप्रैल 2026 को उन्हें जम्मू में रहने के दौरान सूचना मिली कि बेसमेंट में खड़ी उनकी कार का शीशा तोड़ दिया गया है। बाद में तस्वीरों और निरीक्षण में पता चला कि कार का डैशबोर्ड, म्यूजिक सिस्टम, बैटरी, हेडलाइट समेत कई महत्वपूर्ण पुर्जे चोरी कर लिए गए थे। कुछ दिनों बाद चोर दोबारा आए और वाहन के तीन टायर भी खोलकर ले गए। कोतवाली प्रभारी विनोद कुमार का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।
#Fdgs #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jun 26, 2026, 20:38 IST
Noida News: पार्किंग में खड़ी कार से पहले पुर्जे, फिर तीन टायर चोरी #Fdgs #VaranasiLiveNews
