Noida News: महीनों बीते फिर भी एलपीजी गैस आपूर्ति में नहीं राहत

-फोटो - एजेंसियों पर दोबारा लगने लगी भीड़, सिलिंडर मिलने में हो रही परेशानीमाई सिटी रिपोर्टरनोएडा। दो महीने से ज्यादा का समय बीत जाने के बाद भी एलपीजी गैस आपूर्ति स्थिर नहीं हो सकी है। शहर में अब भी लोगाें को कतार में लगना पड़ रहा है। कालाबाजारी के मामलों पर भी अंकुश नहीं लग सका। पांच किलो गैस वाला सिलिंडर हो या फिर वाणिज्यिक सिलिंडर, सभी धड़ल्ले से अतिरिक्त दाम में बेचे जा रहे हैं। जिला प्रशासन की ओर से कोई कार्रवाई भी इनपर नहीं की जा रही है। कई एजेंसियों से कतार कम तो हुई है लेकिन खत्म नहीं हो सकी। अब भी सिलिंडर लेने वालों की भीड़ एजेंसी पर लग रही है। गढ़ी निवासी सुखबीर सिंह ने बताया कि सिलिंडर बुक किए आठ दिन बीत गए लेकिन सिलिंडर नहीं मिल सका। एजेंसी पर लगातार चक्कर काटने के बाद भी स्पष्ट नहीं बताया जा रहा कि सिलिंडर कब दिया जाएगा। सेक्टर 112 के रहने वाले राजीव सिन्हा ने बताया कनेक्शन में गलत नंबर लिंक कर दिया गया है। इस कारण बुकिंग करने में दिक्कतें आ रही हैं। एजेंसी संचालक की लापरवाही के कारण सिलिंडर नहीं मिल पा रहा। वहीं सेक्टर- 76 स्थित रेस्तरां संचालक मैलेंद्र त्यागी ने बताया कि वाणिज्यिक सिलिंडर लेने के लिए ढाई हजार रुपये अतिरिक्त देने पड़े।

#Fdsgg #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: May 05, 2026, 19:42 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »

Read More:
Fdsgg



Noida News: महीनों बीते फिर भी एलपीजी गैस आपूर्ति में नहीं राहत #Fdsgg #VaranasiLiveNews