Noida News: दो दिन की बारिश और ढह गई सेक्टर-12 में दीवार, कई गाड़ियां क्षतिग्रस्त

फोटो है-शुक्रवार की सुबह सेक्टर 12 में 10 फीट ऊंची दीवार भरभराकर गिर गई-सेक्टर के अंदर नालियां भरी हुई, महिला शौचालय बंद पड़े, जलभराव हो रहामाई सिटी रिपोर्टर नोएडा। मानसून की मूसलाधार बारिश के दौरान नोएडा प्राधिकरण के मजबूत दावों की पोल खुलती दिखाई दी है। बारिश के दूसरे दिन शुक्रवार की सुबह सेक्टर 12 में 10 फीट ऊंची दीवार भरभराकर गिर गई। इस दौरान दीवार के पास खड़ी कई गाड़ियां मलबे में दब गईं और गाड़ियों क्षतिग्रस्त हो गईं। गनीमत रही कि किसी की जानमाल का नुकसान नहीं हुआ। बता दें कि सेक्टर 12 के वाई-ब्लॉक में शुक्रवार सुबह जब यह घटना हुई उस समय लोग अपने घरों से बाहर निकलकर आ गए। दीवार गिरने वाली जगह पर भीड़ लग गई। इस दौरान पता चला कि स्थानीय निवासियों की खड़ी तीन गाड़ियां मलबे में दबकर क्षतिग्रस्त हो गईं। निवासियों ने बताया कि जो दीवार गिरी है वह नोएडा प्राधिकरण का एक अधिकृत प्लॉट है, जिस पर प्राधिकरण का ही कब्जा है। सुरक्षा के लिहाज से बनाई गई यह दीवार कितनी मजबूत थी, इसका अंदाजा मौके पर बिखरी ईंटों और निर्माण सामग्री को देखकर लगाया जा सकता है। 10 फीट ऊंची यह दीवार जब गाड़ियों के ऊपर गिरी, तो उसका मलबा पूरी गली में फैल गया। दीवार गिरने से पार्क की गई गाड़ियों के शीशे चकनाचूर हो गए। गनीमत यह रही कि यह हादसा सुबह उस समय हुआ जब वहां कोई व्यक्ति मौजूद नहीं था, अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था।सेक्टर में अन्य दीवारों की हालत भी जर्जर : स्थानीय निवासियों में इस घटना के बाद से भारी आक्रोश और डर का माहौल है। लोगों का कहना है कि जिस प्लॉट की एक तरफ की दीवार आज गिरी है, उसकी बाकी तीन तरफ की दीवारें भी बेहद जर्जर हालत में हैं और किसी भी समय गिर सकती हैं। प्राधिकरण से शिकायत: आरडब्ल्यूए अध्यक्ष डॉ. तरसेम चंद ने कहा की उन्होंने प्राधिकरण से बताया कि सेक्टर की नालियां कवर नहीं हैं। महिला शौचालय में दरवाजा नहीं हैं और अधिकतर बंद रहते हैं। सेक्टर के नालों की सफाई नहीं हुई है। बरसात में सेक्टर के अंदर पानी भर गया था। सबसे ज्यादा हालत खराब बी ब्लॉक की रही। यहां पर नालियां बंद हैं सड़क का पानी घरों के अंदर जाता है। इस पर एसीईओ ने कहा कि इस संबंध में कार्य करवा दिए जाएंगे। यह दीवार सेक्टर के एक प्लॉट की दीवार थी। मौके का निरीक्षण करवाकर रिपोर्ट मांगी गई है। -एसपी सिंह, जीएम, नोएडा प्राधिकरण

#Fdsg #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jul 10, 2026, 17:57 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »

Read More:
Fdsg



Noida News: दो दिन की बारिश और ढह गई सेक्टर-12 में दीवार, कई गाड़ियां क्षतिग्रस्त #Fdsg #VaranasiLiveNews