Sawan 2026: महादेव की नगरी में अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया, नेपाल से आएंगे यजमान, सावन शुरू होते ही शिवमय होगी काशी
सावन में देवाधिदेव महादेव की नगरी काशी में श्रीकाशी विश्वनाथ का अभिषेक व पूजन कर महाकृपा पाने के लिए विभिन्न प्रांतों के अलावा विदेशों से भी शिवभक्त काशी आ रहे हैं। अमेरिका, सिंगापुर, दुबई, ऑस्ट्रेलिया और नेपाल तक के शिवभक्त यहां अनुष्ठान करेंगे। इसके साथ ही पूर्वांचल के अलावा मध्यप्रदेश, बिहार, झारखंड आदि राज्यों से वैदिक ब्राह्मण भी काशी आ रहे हैं। सावन 30 जुलाई से शुरू हो रहा। शिवभक्तों को सावन का इंतजार रहता है। सावन भर शिवालयों में उत्सव जैसा माहौल रहेगा। यहां श्रीकाशी विश्वनाथ मंदिर, महामृत्युंजय महादेव, मार्कंडेय महादेव, गौरी केदारेश्वर, तिलभांडेश्वर, ओंकालेश्वर, शूलटंकेश्वर, रामेश्वर महादेव सहित अन्य शिवालयों में जलाभिषेक के लिए भीड़ होगी। सावन में सोमवार के व्रत के साथ ही रुद्राभिषेक, महामृत्युंजय मंत्र का जप आदि अनुष्ठान के लिए भीड़ होगी। ज्यादातर श्रद्धालु इन अनुष्ठानों को कराने के लिए काशी आते हैं, ताकि भगवान शिव की कृपा पा सकें। वे इस मास में शिव की आराधना करेंगे। आचार्य दैवज्ञ कृष्ण शास्त्री ने बताया कि अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया और नेपाल से पांच-पांच परिवार आएंगे, जो जलाभिषेक व महारुद्राभिषेक कराएंगे। साथ ही कथा का श्रवण करेंगे। वृंदावन, अयोध्या, जौनपुर, गाजीपुर, चंदौली, बलिया आदि जिलों के अलावा मध्यप्रदेश, बिहार, झारखंड, हिमाचल आदि राज्यों से वैदिक ब्राह्मणों को अनुष्ठान के लिए बुलाया जा रहा है। काशी से भी कुछ वैदिक ब्राह्मण मध्यप्रदेश के अमरकंटक, महाराष्ट्र आदि राज्यों में जा रहे हैं।
#CityStates #Varanasi #UttarPradesh #Sawan2026 #VaranasiNews #FamousShivaTempleInVaranasi #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jul 25, 2026, 13:13 IST
Sawan 2026: महादेव की नगरी में अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया, नेपाल से आएंगे यजमान, सावन शुरू होते ही शिवमय होगी काशी #CityStates #Varanasi #UttarPradesh #Sawan2026 #VaranasiNews #FamousShivaTempleInVaranasi #VaranasiLiveNews
