Rohtak News: अंडर 19 शतरंज में देवेन जाखड़ व अंडर-9 में मानविक अव्वल

रोहतक। जिलास्तरीय शतरंज चैंपियनशिप में अंडर 19 आयु वर्ग में माॅडल स्कूल सेक्टर 4 के छात्र देवेन जाखड़ ने प्रथम स्थान हासिल किया है। वहीं अंडर-9 बालक वर्ग में मानविक ने पहला व दिगवीर लोहान ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। माता दरवाजा स्थित एमएस सरस्वती सीनियर सेकेंडरी स्कूल में रविवार को 38वीं रोहतक जिला शतरंज चैंपियनशिप का आयोजन किया। जिला शतरंज एसोसिएशन रोहतक की ओर से प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य राज्यस्तरीय प्रतियोगिता के लिए जिले की सर्वश्रेष्ठ टीम का चयन करना रहा। टूर्नामेंट निदेशक उमेद शर्मा ने बताया कि प्रतियोगिता के माध्यम से राज्यस्तर पर खेलने वाले खिलाड़ियों का चयन किया गया है। अब राज्यस्तरीय प्रतियोगिताओं में ये रोहतक का प्रतिनिधित्व करेंगे। उन्होंने बताया कि अंडर-15 बालक वर्ग में माधव गुलाटी ने पहला व अनंत सिवाच ने दूसरा स्थान हासिल किया। बालिका वर्ग में भी खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। अंडर-9 में मायशा नूरवी खत्री प्रथम रहीं जबकि अंडर-11 में अनवी सिवाच और सानवी ने बेहतरीन खेल दिखाया। अंडर-13 में त्रिशा कुंडू ने पहला स्थान प्राप्त किया जबकि अंडर-15 बालिका वर्ग में इशिता सहरावत विजेता रहीं। उमेद शर्मा ने बताया कि अंडर-17 बालिका वर्ग में मानवी चोपड़ा प्रथम और महक द्वितीय स्थान पर रहीं। अंडर-19 बालिका वर्ग में कृति कनिका ने पहला स्थान हासिल किया। वहीं वरिष्ठ वर्ग में प्रीति बंसल और पुरुष वर्ग में पीयूष खुराना ने प्रथम स्थान प्राप्त किया जबकि हार्दिक खुराना द्वितीय और सुमित नेहरा तृतीय स्थान पर रहे।

#DevenJakharTopsInUnder-19ChessAndManvikTopsInUnder-9Chess. #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Apr 26, 2026, 21:48 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Rohtak News: अंडर 19 शतरंज में देवेन जाखड़ व अंडर-9 में मानविक अव्वल #DevenJakharTopsInUnder-19ChessAndManvikTopsInUnder-9Chess. #VaranasiLiveNews