Mandi News: देव पशाकोट और गलू का गहरी महाशिवरात्रि महोत्सव के लिए रवाना
बरोट (मंडी)। चौहारघाटी के देव पशाकोट और देव गलू का गहरी सोमवार को अपने मूल स्थान मठी बजगान एवं बरोट गलू से देवरथ और देवलुओं के साथ मंडी अंतरराष्ट्रीय महाशिवरात्रि महोत्सव के लिए रवाना हुए। देव पशाकोट के गूर भाटकु राम और पुजारी हरि सिंह ने बताया कि देव रथों के साथ करीब 35 से 40 देवलू सेवक के रूप में पैदल रवाना हुए हैं। 6 दिनों की पैदल यात्रा के दौरान देवता जगह-जगह अपने श्रद्धालुओं के घरों में मेहमाननवाजी करते हुए रात्रि ठहराव करेंगे। यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की ओर से देवलुओं के लिए जल पान और भंडारों का आयोजन किया जाएगा। 15 फरवरी दोपहर बाद दोनों देवता मंडी शहर में पहुंचेंगे। वहां जिला प्रशासन देवताओं का स्वागत करेंगे। राजदेवता माधोराय के दर्शन कर देवता अपने ठहराव स्थल पर पहुंचेंगे। उन्होंने बताया कि यात्रा के दौरान चौहारघाटी के सभी देवता पधर में इकट्ठा होकर साथ में मंडी के लिए रवाना होंगे। मेला समापन होने पर सभी देवी-देवता श्रद्धालुओं के घरों में ठहराव करते हुए अपने मूल स्थान पर पहुंचेंगे। हालांकि घाटी के बड़ादेव हुरंग नारायण अपने हार भ्रमण के चलते द्रंग क्षेत्र के नारला गांव से मंडी महाशिवरात्रि के लिए प्रस्थान पर निकल पड़े हैं। संवाद
#DevPashakotAndGaluLeaveForTheDeepMahashivratriFestival #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Feb 09, 2026, 16:29 IST
Mandi News: देव पशाकोट और गलू का गहरी महाशिवरात्रि महोत्सव के लिए रवाना #DevPashakotAndGaluLeaveForTheDeepMahashivratriFestival #VaranasiLiveNews
