कैंसर की पहचान करना सबसे महत्वपूर्ण : डॉ. सूद

कैंसर की समय पर पहचान और रोकथाम के लिए आयोजित हो रहे दो दिवयीय फोगसी प्रिवेंटिव ऑन्कोलॉजी कॉन्क्लेव 2026 का शुभारंभ शनिवार को होटल रामाडा में हुआ। आयोजन अध्यक्ष डॉ. मीनाक्षी सूद और प्रो. तमकीन खान ने बताया कि कैंसर की रोकथाम के लिए समय पर जांच होना बहुत जरूरी है। महिलाओं में होने वाले कैंसर के प्रति जागरूकता बढ़ाकर और समय पर जांच कराकर इस गंभीर बीमारी को कम किया जा सकता है।विशेषज्ञों ने ब्रेस्ट कैंसर, सर्वाइकल कैंसर सहित महिलाओं में होने वाले विभिन्न कैंसर की रोकथाम और प्रारंभिक पहचान पर विस्तार से चर्चा की। यहां पीजी रेजिडेंट्स और युवा चिकित्सकों के लिए शैक्षणिक सत्र किए गए। आयोजन सचिव डॉ. अलका मित्तल, डॉ. नम्रता भारद्वाज और डॉ. सुंबुल नईम ने बताया कि यह सम्मेलन चिकित्सकों के लिए अनुभव और ज्ञान के आदान-प्रदान का महत्वपूर्ण मंच साबित होगा। यहां पर विशेषज्ञ व्याख्यान, पैनल डिस्कशन, कार्यशाला और इंटरएक्टिव सत्रों के माध्यम से उपचार की पद्धतियों पर चर्चा की जाएगी। स्क्रीनिंग, एचपीवी वैक्सीनेशन, स्तन एवं स्त्री रोग संबंधी कैंसर और प्री-इनवेसिव बीमारी के प्रबंधन की जानकारी दी जा ही है। दो दिवसीय राष्ट्रीय कॉन्क्लेव 30 अगस्त तक जारी रहेगा। इसकी थीम लर्न द पावर ऑफ कैंसर प्रिवेंसन है। शुभारंभ फोगसी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. भास्कर पाल, डॉ. प्रीति कुमार (वीपी नॉर्थ जोन), डॉ. अंजू सोनी (वीपी वेस्ट जोन) ने किया। यहां पर विभिन्न राज्यों से आए 200 से अधिक स्त्री रोग विशेषज्ञों और 125 से अधिक पीजी रेजिडेंट्स ने भाग लिया।

#AligarhNewscancerAwareness #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Aug 30, 2026, 02:42 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




कैंसर की पहचान करना सबसे महत्वपूर्ण : डॉ. सूद #AligarhNewscancerAwareness #VaranasiLiveNews