अपने हाथों आशियाना उजाड़ रहे: सरयू की कटान से तीन मकान नदी में समाए, 100 बीघे जमीन कटी; बढ़ी चिंता

सरयू नदी की उतरती धारा से बांसडीह व बैरिया तहसील क्षेत्र में कटान हो रही है। 24 घंटे के अंदर तीन मकान नदी में समा गए। लगभग 100 बीघा जमीन कटकर बह गई। कटान तेज होने लोग रतजगा कर रहे हैं। बैरिया के उत्तरी दियरांचल में बुधवार की रात से कटान अचानक तेज हो गई है। वशिष्ठ नगर और गोपालनगर के सिवान में 100 बीघा से ज्यादा जमीन सरयू नदी में कटकर बह गई। गोपालनगर टांडी निवासी गनेश यादव, शिवजी यादव और महेश यादव के मकान नदी में समा गए। बस्तियों के करीब कटान पहुंचने से ग्रामीणों की चिंता बढ़ गई है।

#CityStates #Varanasi #Ballia #BalliaNews #SaryuRiver #RiverErosion #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Oct 15, 2026, 22:40 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




अपने हाथों आशियाना उजाड़ रहे: सरयू की कटान से तीन मकान नदी में समाए, 100 बीघे जमीन कटी; बढ़ी चिंता #CityStates #Varanasi #Ballia #BalliaNews #SaryuRiver #RiverErosion #VaranasiLiveNews