जलभराव से मौत के बाद भी सीवरेज व्यवस्था बदहाल, लोगों में रोष
बहादुरगढ़। बाग वाला मोहल्ला में मंगलवार को जलभराव के कारण 38 वर्षीय ओमप्रकाश की करंट लगने से मौत हो गई। हादसे के बाद भी शहर की जल निकासी और सीवरेज व्यवस्था में सुधार नहीं हुआ। क्षेत्र में बदहाल सीवरेज और जलभराव की समस्या बनी हुई है, जिससे लोगों में रोष है। इनलो नेता भूपेंद्र राठी ने प्रशासन पर प्रभावी कदम न उठाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि प्रशासन को हादसे के बाद जलभराव क्षेत्रों की जांच कर बिजली व सीवरेज व्यवस्था सुरक्षित करनी चाहिए थी। राठी ने बताया कि बिना बारिश के भी शहर में जलभराव रहता है। उन्होंने 36 एमएलडी क्षमता वाले मुख्य सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठाए। राठी ने प्रशासन से जलभराव क्षेत्रों में तत्काल पानी निकासी, सीवर सफाई और बिजली लाइनों की सुरक्षा की मांग की। नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी संजय रोहिल्ला ने बताया कि बारिश के बाद जलभराव होने पर पंप सेट से पानी निकालते हैं। शिकायत मिलने पर तुरंत कार्रवाई की जाती है।
#DespiteDeathsDueToWaterlogging #TheSewerageSystemRemainsInABadState #CausingPublicOutrage. #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Aug 09, 2026, 21:31 IST
जलभराव से मौत के बाद भी सीवरेज व्यवस्था बदहाल, लोगों में रोष #DespiteDeathsDueToWaterlogging #TheSewerageSystemRemainsInABadState #CausingPublicOutrage. #VaranasiLiveNews
