FIFA WC: नॉर्वे के खिलाफ मैच से पहले फ्रांस को झटका! यह दिग्गज टीम के साथ नहीं रहेगा मौजूद; मां का हुआ निधन

फीफा विश्व कप 2026 के बीच फ्रांस फुटबॉल टीम को एक भावुक झटका लगा है। टीम के मुख्य कोच डिडिएर डेशां अपनी मां के निधन के कारण नॉर्वे के खिलाफ होने वाले अंतिम ग्रुप मुकाबले में टीम के साथ मौजूद नहीं रहेंगे। फ्रेंच फुटबॉल फेडरेशन (FFF) ने बुधवार को इसकी पुष्टि की। फेडरेशन के मुताबिक, डेशां को मंगलवार सुबह अपनी मां के निधन की सूचना मिली। इसके बाद उन्होंने अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए फ्रांस लौटने का फैसला किया। इसी वजह से वह न केवल टीम के प्रशिक्षण सत्रों से दूर रहेंगे, बल्कि नॉर्वे के खिलाफ मैच के दौरान टीम बेंच पर भी मौजूद नहीं होंगे।

#Football #Sports #International #DidierDeschamps #FranceFootballTeam #FifaWorldCup2026 #FranceVsNorway #FrenchFootballFederation #GuyStephan #FranceCoach #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jun 24, 2026, 08:35 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




FIFA WC: नॉर्वे के खिलाफ मैच से पहले फ्रांस को झटका! यह दिग्गज टीम के साथ नहीं रहेगा मौजूद; मां का हुआ निधन #Football #Sports #International #DidierDeschamps #FranceFootballTeam #FifaWorldCup2026 #FranceVsNorway #FrenchFootballFederation #GuyStephan #FranceCoach #VaranasiLiveNews