Jind News: डिप्टी स्पीकर डॉ. कृष्ण मिड्ढा ने कार्यक्रम में आने का दिया न्योता

संवाद न्यूज एजेंसीजींद। हरियाणा विधानसभा के डिप्टी स्पीकर डॉ. कृष्ण लाल मिड्ढा ने कहा कि 17 जुलाई जींद देश के इतिहास का साक्षी बनेगा, जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। डॉ. मिड्ढा ने रविवार को जींद विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न गांवों और शहर के कई वार्डों का दौरा कर लोगों को प्रधानमंत्री के कार्यक्रम में पहुंचने का निमंत्रण दिया। उन्होंने ग्रामीणों, व्यापारिक संगठनों, किसान संगठनों, युवाओं और महिलाओं से इस ऐतिहासिक अवसर का हिस्सा बनने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि यह परियोजना हरित ऊर्जा, आधुनिक तकनीक, आत्मनिर्भर भारत और विकसित भारत के संकल्प का प्रतीक है। हाइड्रोजन ट्रेन का शुभारंभ केवल नई रेल सेवा की शुरुआत नहीं, बल्कि स्वच्छ ऊर्जा और पर्यावरण संरक्षण की दिशा में बड़ा कदम है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारतीय रेलवे लगातार आधुनिक तकनीकों को अपनाकर नई ऊंचाइयों की ओर बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि लोग अपने स्तर पर तैयारियां कर रहे हैं। डॉ. मिड्ढा ने ढांडा खेड़ी, जाजवान, इंटल खुर्द, संगतपुरा, जलालपुरा कलां, इक्कस, अमरहेड़ी सहित कई गांवों और शहर के वार्डों में लोगों से संपर्क किया। इस दौरान उनके साथ नगर पार्षद राममेहर, रामभगत शास्त्री और अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

#DeputySpeakerDr.KrishanMiddhaExtendedAnInvitationToAttendTheEvent. #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jul 12, 2026, 18:44 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Jind News: डिप्टी स्पीकर डॉ. कृष्ण मिड्ढा ने कार्यक्रम में आने का दिया न्योता #DeputySpeakerDr.KrishanMiddhaExtendedAnInvitationToAttendTheEvent. #VaranasiLiveNews