Una News: उपमुख्यमंत्री ने विधायक विवेक शर्मा को दी जन्मदिन की शुभकामनाएं

ऊना। उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र के विधायक विवेक शर्मा को जन्मदिन पर हार्दिक शुभकामनाएं दीं और उनके जनसेवा व विकास कार्यों में सक्रिय भूमिका की सराहना की। रविवार को लता मंगेशकर कला केंद्र समूर कला में विधायक के जन्मदिन के उपलक्ष्य में रक्तदान शिविर सहित विभिन्न कल्याणकारी कार्यक्रम आयोजित किए गए, जिनमें बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। कार्यक्रम स्थल पर पहुंचकर उपमुख्यमंत्री ने विधायक विवेक शर्मा, उनकी पत्नी मृदु शर्मा और परिवार को शुभकामनाएं दीं तथा उनके दीर्घायु और उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि विधायक विवेक शर्मा अपने क्षेत्र की प्रगति और जनता की भलाई के लिए निरंतर समर्पित भाव से कार्य कर रहे हैं, जो अनुकरणीय है। इस अवसर पर स्थानीय जनप्रतिनिधि, पार्टी पदाधिकारी और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

#DeputyChiefMinisterWishesMLAVivekSharmaOnHisBirthday #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Aug 10, 2025, 19:14 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Una News: उपमुख्यमंत्री ने विधायक विवेक शर्मा को दी जन्मदिन की शुभकामनाएं #DeputyChiefMinisterWishesMLAVivekSharmaOnHisBirthday #VaranasiLiveNews