Himachal News: सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग करेगा सहारा योजना की जांच, अपात्र होंगे बाहर
हिमाचल प्रदेश सरकार ने मुख्यमंत्री सहारा योजना की जांच सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग को सौंप दी है। पहले यह जांच स्वास्थ्य विभाग कर रहा था। विभाग की ओर से जांच के सभी दस्तावेज सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग को सौंप दिए गए हैं। इस योजना में ऐसे कई लोगों को शामिल किया गया है, जिन्हें विभागों से पेंशन ले रहे हैं। ऐसे में योजना में भारी गड़बड़ी होने की आशंका है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से पूर्व में की गई जांच में सामने आया कि ऐसे सैकड़ों लाभार्थी हैं, जो दो जगह से फायदा ले रहे हैं। हिमाचल में कुल लाभार्थियों की संख्या 36 हजार है।
#CityStates #HimachalPradesh #Shimla #HimachalSaharaScheme #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jul 09, 2026, 22:20 IST
Himachal News: सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग करेगा सहारा योजना की जांच, अपात्र होंगे बाहर #CityStates #HimachalPradesh #Shimla #HimachalSaharaScheme #VaranasiLiveNews
