एक से दूसरे में नहीं फैलता डेंगू : डॉ. उषा
कारणों, लक्षणों और रोकथाम पर की विस्तृत चर्चाक्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू में मनाया राष्ट्रीय डेंगू दिवससंवाद न्यूज एजेंसीकुल्लू। डेंगू एक वायरल बीमारी है, जो एडीज मच्छर के काटने से होती है। डेंगू के मरीज में तेज बुखार, सिर दर्द, बदन और जोड़ों में दर्द, आंखों के पीछे दर्द, अमाशय से रक्तस्राव, शरीर में प्लेटलेट्स की कमी आदि लक्षण देखने को मिलते हैं। अगर किसी मरीज में ये लक्षण दिखें तो उस मरीज को शीघ्र अस्पताल में दाखिल करवाकर उपचार करवाएं। यह बात जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. उषा ठाकुर ने कही। क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू में शनिवार को मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. रणजीत ठाकुर के नेतृत्व में जिला स्तरीय राष्ट्रीय डेंगू दिवस मनाया गया। इसमें डेंगू, इसके कारणों, लक्षणों और रोकथाम पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। नर्सिंग कॉलेज की प्रशिक्षुओं ने भाषण और पोस्टर मेकिंग से डेंगू से बचाव और इसके लक्षणों से अवगत करवाया। वहीं, जन शिक्षा संप्रेक्षण अधिकारी निर्मला महंत ने कहा कि एडीज मच्छर हमेशा दिन के समय ही काटता है, लेकिन इससे पैदा वायरल एक से दूसरे व्यक्ति में नहीं फैलता। उन्होंने बताया कि ये मच्छर टूटे बर्तनों, टायरों, कूलरों, एसी और खड़े पानी में पनपते हैं। अपने घर और परिसर में टूटे बर्तन, पुराने टायर, टूटे घड़े आदि न रखें। उन्होंने कहा कि जागरूकता कार्यक्रम में प्रतिभागी रही नर्सिंग प्रशिक्षुओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
#DengueDoesNotSpreadFromOnePersonToAnother:Dr.Usha #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: May 16, 2026, 15:36 IST
एक से दूसरे में नहीं फैलता डेंगू : डॉ. उषा #DengueDoesNotSpreadFromOnePersonToAnother:Dr.Usha #VaranasiLiveNews
