Gurugram News: बिजली इंफ्रास्ट्रक्चर के विस्तार की मांग की
गुरुग्राम। सेक्टर-49 स्थित रोजवुड सिटी के आरडब्ल्यूए प्रतिनिधियों ने बिजली बुनियादी ढांचे को बढ़ाने की मांग की है। अध्यक्ष अशोक यादव के अनुसार, मौजूदा बुनियादी ढांचा अपर्याप्त है। सोसाइटी में 750 केवी का ट्रांसफार्मर स्वीकृत है, जबकि 178 परिवारों के पास 10 किलोवाट क्षमता के कनेक्शन हैं। यह लोड घरों के मुकाबले कम पड़ रहा है। आने वाले समय में 20 और परिवारों को 10 किलोवाट कनेक्शन चाहिए होंगे। आरडब्ल्यूए ने फरवरी में बिजली निगम को शिकायत दी थी, लेकिन कार्रवाई न होने पर मुख्यमंत्री के शिकायत पोर्टल पर दर्ज कराई है। संवाद
#DemandedTheExpansionOfPowerInfrastructure. #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Oct 07, 2026, 15:53 IST
Gurugram News: बिजली इंफ्रास्ट्रक्चर के विस्तार की मांग की #DemandedTheExpansionOfPowerInfrastructure. #VaranasiLiveNews
