Kullu News: ब्यास नदी में गिरे बोल्डरों हटाने की मांग
मनाली डेवलपमेंट काउंसलिंग ने प्रशासन को सौंपा ज्ञापन संवाद न्यूज एजेंसी मनाली। पर्यटन नगरी के बुनियादी ढांचे की सुरक्षा को लेकर पर्यटन कारोबारियों ने प्रशासन से ब्यास नदी में गिरे विशाल बोल्डरों को हटाने की मांग उठाई है। इस संबंध में मनाली डेवलपमेंट काउंसिल फॉर ऑल टूरिज्म स्टेक होल्डर्स के मुख्य संरक्षक गौतम ठाकुर ने उपमंडलाधिकारी (नागरिक) मनाली को ज्ञापन सौंपकर शीघ्र कार्रवाई की मांग की है। ज्ञापन में कहा गया है कि पिछले वर्ष आई भीषण बाढ़ के दौरान एक विशाल चट्टान दो हिस्सों में टूटकर मनाली के फोरलेन आरसीसी पुल से लगभग 100 मीटर ऊपर ब्यास नदी में गिर गई थी। क्षेत्र में पिछले कुछ वर्षों में प्राकृतिक आपदाओं और बाढ़ के अनुभवों के आधार पर यह देखा गया है कि मानसून के दौरान नदी अपने साथ बड़े-बड़े पत्थर और मलबा बहाकर लाती है। पर्यटन हितधारकों का कहना है कि नदी में मौजूद ये बोल्डर जल प्रवाह में बाधा उत्पन्न कर सकते हैं। बाढ़ की स्थिति में इनके आसपास मलबा और पानी जमा होने से फोरलेन पुल की संरचना को खतरा पैदा हो सकता है। यदि पुल को किसी प्रकार की क्षति पहुंचती है तो इसका सीधा असर मनाली की पर्यटन गतिविधियों, स्थानीय अर्थव्यवस्था और क्षेत्र की यातायात व्यवस्था पर पड़ेगा। गौतम ठाकुर ने कहा कि मानसून सीजन शुरू होने से पहले इस मामले में गंभीरता से कदम उठाना आवश्यक है।
#DemandToRemoveBouldersThatFellIntoTheBeasRiver #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jun 20, 2026, 18:00 IST
Kullu News: ब्यास नदी में गिरे बोल्डरों हटाने की मांग #DemandToRemoveBouldersThatFellIntoTheBeasRiver #VaranasiLiveNews
