Noida News: मानसून से पहले नालियां साफ कराने की मांग

नोएडा। मानसून को देखते हुए सेक्टर 122 में जलभराव से बचाव के लिए आरडब्ल्यूूए ने नोएडा प्राधिकरण से मांग की है। आरडब्ल्यूए अध्यक्ष शिव कुमार तिवारी ने बताया कि सेक्टर की सभी नालियों की व्यापक सफाई और डी-सिल्टिंग कराई जानी चाहिए। इसके अलावा सड़कों के किनारों, नालियों एवं जल निकासी मार्गों पर जमी मिट्टी, गाद एवं मलबे को हटाया जाए। सेक्टर से जुड़े बाहरी मुख्य नालों, ड्रेनों की सफाई एवं डी-सिल्टिंग कराई जाए, जिससे वर्षा जल का निर्बाध प्रवाह बना रहे। ब्यूरो

#DemandToGetDrainsCleanedBeforeTheMonsoon #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jun 17, 2026, 18:58 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Noida News: मानसून से पहले नालियां साफ कराने की मांग #DemandToGetDrainsCleanedBeforeTheMonsoon #VaranasiLiveNews