Noida News: सेक्टर-36 की समस्याएं दूर करने की मांग

सेक्टर-36 में सफाई और टूटी सुविधाओं की मरम्मत की मांगग्रेटर नोएडा (संवाद)। सेक्टर-36 में सफाई व्यवस्था सुधारने, टूटी सड़कों की मरम्मत और खराब स्ट्रीट लाइटें ठीक कराने की मांग की गई है। सेक्टर निवासी एवं पूर्व अध्यक्ष जीत सिंह चौधरी ने इस संबंध में ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालक अधिकारी को पत्र भेजा है।उन्होंने सड़कों, गलियों और सार्वजनिक स्थानों पर नियमित सफाई कराने, कूड़ा समय पर उठाने और पार्कों में टूटे ओपन जिम उपकरणों की मरम्मत कराने की मांग की। साथ ही नालियों की मरम्मत और बंद स्ट्रीट लाइटें ठीक कराने की अपील की। उन्होंने अधिकारियों से नियमित निरीक्षण कर समस्याओं का समय पर समाधान सुनिश्चित करने को कहा।

#DemandToAddressTheProblemsInSector-36 #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Oct 29, 2026, 17:29 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Noida News: सेक्टर-36 की समस्याएं दूर करने की मांग #DemandToAddressTheProblemsInSector-36 #VaranasiLiveNews