Noida News: गेहूं खरीद में गुणवत्ता में शिथिलता के लिए सीएम से की मांग
रबूपुरा (संवाद)। बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि से गेहूं की फसल को हुए नुकसान को लेकर भारतीय किसान यूनियन लोक शक्ति के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्यौराज सिंह ने मुख्यमंत्री से गेहूं खरीद में गुणवत्ता मानकों में शिथिलता देने की मांग की है। उन्होंने कहा कि ओलावृष्टि से गेहूं की तैयार फसल को नुकसान पहुंचा है। बारिश से गेहूं की चमक कम हो गई और दाने सिकुड़ गए हैं। इस वजह से किसानों की फसल सरकारी अनाज केंद्रों के मौजूदा मानकों पर खरी नहीं उतर रही है। जिससे किसानों को सरकारी केंद्रों पर फसल बेचने में दिक्कत आ रही है। अगर मानकों में ढील नहीं दी गई तो किसानों को कम कीमत पर फसल बेचनी पड़ेगी।---खेत में खड़ी फसल पर लगने लगी दीमकरबूपुरा क्षेत्र में बारिश और ओलावृष्टि के चलते खेतों में कटी गेहूं की फसल में दीमक लगने लगे हैं और दाना भी काला पड़ने लगा है। किसान हरकेश सिंह और विजय शर्मा आदि का कहना है कि बेमौसम हुई बरसात से किसानों को परेशानी हुई है। किसानों की फसल करीब 15 दिनों से खेतों में कटी पड़ी है। बारिश के कारण किसानों को गेहूं की फसल उठाने का मौका नहीं मिला।
#DemandMadeToCMForLaxityInQualityInWheatProcurement #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Apr 10, 2026, 19:13 IST
Noida News: गेहूं खरीद में गुणवत्ता में शिथिलता के लिए सीएम से की मांग #DemandMadeToCMForLaxityInQualityInWheatProcurement #VaranasiLiveNews
