Rewari News: भिवानी-दहर का बालाजी ट्रेन के ठहराव की मांग
संवाद न्यूज एजेंसीरेवाड़ी। गांव सुधराना और आसपास के ग्रामीणों ने केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत के समक्ष क्षेत्र की रेल सुविधाओं की मांगें उठाईं।ग्रामीणों ने केंद्रीय मंत्री को ज्ञापन सौंपकर सुधराना रेलवे स्टेशन पर भिवानी-दहर का बालाजी और दहर का बालाजी–भिवानी रेलगाड़ी के ठहराव की मांग की। ग्रामीणों का कहना था कि इन ट्रेनों के स्टेशन पर ठहराव होने से सुधराना और आसपास के गांवों के लोगों को आवागमन में काफी सुविधा मिलेगी। यात्रियों को रेल सुविधा का लाभ लेने के लिए अन्य स्टेशनों पर जाना पड़ता है जिससे समय और धन दोनों की बर्बादी होती है। लोगों ने केंद्रीय मंत्री से जनहित को देखते हुए ट्रेनों के ठहराव की मांग पर सकारात्मक कार्रवाई करने का अनुरोध किया। इस अवसर पर सामाजिक कार्यकर्ता रामचंद्र दहिया, राम सिंह श्योराण, मास्टर बूचराम, डीजे कृष्णचंद, सूबेदार महावीर सिंह तथा गांव लिलोढ़ से पूर्व सरपंच जगपाल, मास्टर दयाकिशन और सत्यप्रकाश मौजूद रहे।
#DemandForStoppageOfBhiwani-DaharBalajiTrain #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jun 02, 2026, 15:22 IST
Rewari News: भिवानी-दहर का बालाजी ट्रेन के ठहराव की मांग #DemandForStoppageOfBhiwani-DaharBalajiTrain #VaranasiLiveNews
