Hamirpur (Himachal) News: रूट पर अतिरिक्त बस चलाने की मांग

रूट पर अतिरिक्त बस चलाने की मांगलदरौर-घुमारवीं वाया लैहड़ीसरेल रूट पर लोगों को होती है दिक्कतसंवाद न्यूज एजेंसीलदरौर (हमीरपुर)। लदरौर से घुमारवीं वाया लैहड़ीसरेल रूट पर अतिरिक्त सरकारी बस चलाने की मांग उठी है। इस मार्ग पर केवल दो सरकारी बसें चलने से यात्रियों को भारी परेशानी हो रही है। निजी बस सेवा भी इस रूट पर उपलब्ध नहीं है। सुबह 7:30 और 8:30 बजे के बाद दिनभर कोई बस नहीं चलती। इसके कारण यात्रियों को घुमारवीं जाने के लिए टैक्सी का सहारा लेना पड़ता है। वे टैक्सी से भराड़ी पहुंचते हैं और फिर वहां से बस पकड़ते हैं। इससे उन्हें अतिरिक्त किराया और समय की बर्बादी झेलनी पड़ती है। स्थानीय यात्रियों अंकुश, दीपक, कमलेश और स्वरूप सिंह ने यह समस्या बताई। उन्होंने हिमाचल पथ परिवहन निगम से अतिरिक्त बसें चलाने की मांग की है। हिमाचल पथ परिवहन निगम मंडल हमीरपुर के मंडलीय प्रबंधन राजकुमार पाठक ने बताया कि मांग उच्चाधिकारियों को भेजी जाएगी।

#DemandForRunningAdditionalBusesOnTheRoute #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Nov 02, 2026, 16:08 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Hamirpur (Himachal) News: रूट पर अतिरिक्त बस चलाने की मांग #DemandForRunningAdditionalBusesOnTheRoute #VaranasiLiveNews