Chamba News: चंबा-खजियार रूट पर अतिरिक्त बसें चलाने की मांग

ग्रामीणों ने एचआरटीसी प्रबंधन से उठाई मांग संवाद न्यूज एजेंसीखज्जियार (चंबा)। पर्यटन सीजन और यात्रियों की भारी भीड़ के मद्देनजर चंबा-खजियार मार्ग पर एचआरटीसी की अतिरिक्त बसें चलाने की मांग लगातार उठ रही है। वर्तमान में सीमित बसों के कारण लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। चंबा से खज्जियार-डलहौजी के लिए जाने वाली एचआरटीसी की बस ओवरलोड होकर जाती है। खज्जियार एक प्रमुख पर्यटन स्थल है। पर्यटकों की बढ़ती संख्या और स्थानीय लोगों की दैनिक आवाजाही के कारण बसों में भारी भीड़ रहती है। अतिरिक्त बसें न होने के कारण यात्रियों को घंटों बस का इंतजार करना पड़ता है। लोगों को मजबूरन महंगे निजी वाहनों (टैक्सियों) का सहारा लेना पड़ता है। ग्रामीणों मनोज कुमार, विशाल कुमार, अमित कुमार, नरेश कुमार, दलीप कुमार, कन्हैया राम, प्रताप चंद आदि ने बताया कि समय पर अतिरिक्त बसें न चलने से विद्यार्थियों और कर्मचारियों को भी असुविधा होती है। कई बार ग्रामीणों ने खज्जियार के लिए अतिरिक्त बस सेवा आरंभ करने की मांग उठाई है। बावजूद इसके अभी तक अतिरिक्त बस सेवा शुरू नहीं की गई है। दोपहर के समय अतिरिक्त बस चलने से लोगाें को बड़ी राहत मिलेगी। डीडीएम शुगल सिंह ने बताया कि ग्रामीण अतिरिक्त बस सेवा आरंभ करने को लेकर ज्ञापन सौंपें तो उसे निदेशालय भेजा जाएगा। अनुमति मिलने पर बस सेवा आरंभ की जा सकती है।

#DemandForRunningAdditionalBusesOnChamba-KhajjiarRoute #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: May 15, 2026, 15:43 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Chamba News: चंबा-खजियार रूट पर अतिरिक्त बसें चलाने की मांग #DemandForRunningAdditionalBusesOnChamba-KhajjiarRoute #VaranasiLiveNews