Noida News: ओखला पक्षी विहार और सूरजपुर वेटलैंड में साइकिल चलाने की मांग

फोटो- नोएडा (संवाद)। ओखला पक्षी विहार और सूरजपुर वेटलैंड में साइकिल चलाने की अनुमति देने की मांग की गई है। नोफा के पूर्व अध्यक्ष राजीव सिंह ने वन विभाग को पत्र लिखकर नियंत्रित व्यवस्था लागू करने का अनुरोध किया है। उन्होंने कहा कि साइकिल पर्यावरण अनुकूल और ध्वनिरहित साधन है। निर्धारित मार्गों पर सीमित संख्या में साइकिल चालकों को शुल्क लेकर अनुमति दी जा सकती है। अधिकतम गति 10 किलोमीटर प्रति घंटा और समूह में चार लोगों की सीमा तय करने का सुझाव दिया गया है। संवेदनशील क्षेत्रों में रोक और निर्धारित समय में प्रवेश की व्यवस्था से वन्यजीवों की सुरक्षा के साथ प्रकृति पर्यटन को बढ़ावा मिल सकेगा।

#DemandForCyclingFacilitiesAtOkhlaBirdSanctuaryAndSurajpurWetland #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Oct 24, 2026, 19:52 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Noida News: ओखला पक्षी विहार और सूरजपुर वेटलैंड में साइकिल चलाने की मांग #DemandForCyclingFacilitiesAtOkhlaBirdSanctuaryAndSurajpurWetland #VaranasiLiveNews