Delhi NCR Weather: दो पश्चिमी विक्षोभ देंगे दस्तक, सर्द हवाओं का बढ़ेगा सितम; राजधानी में आज कई जगह गहरा कोहरा

दिल्ली में शनिवार देर रात बारिश हुई। इस दौरान दिल्ली सामान्य से अधिक गर्म रही। मौसम विभाग के अनुसार, पहाड़ों पर दो पश्चिमी विक्षोभ दस्तक देंगे। एक पश्चिमी विक्षोभ 2 फरवरी को पश्चिमी हिमालय को प्रभावित कर सकता है। उसके बाद एक और पश्चिमी विक्षोभ 5 फरवरी की रात से उत्तर-पश्चिम भारत को प्रभावित करेगा। दिल्ली में आज कई जगहों पर गहरा कोहरा है। घौला कुआं के साथ ही अक्षरधाम के आसपास कोहरे की वजह से वाहनों की रफ्तार धीमी पड़ गई है। #WATCH Delhi: Dense fog envelops parts of the national capital. Visuals from Akshardham. pic.twitter.com/QcOnuS27g6mdash; ANI (@ANI) February 1, 2026 दिल्ली के साथ ही एनसीआर का मौसम भी इन पश्चिमी विक्षोभ से प्रभावित होगा। इससे दिल्ली के लोगों को गलन वाली सर्दी का सामना करना पड़ेगा। मौसम विभाग के अनुसार, बीते 24 घंटे में सफदरजंग मानक वेधशाला में बारिश ट्रेस हुई। साथ ही, लोधी रोड में 0.2, रिज में 0.6, मयूर विहार में 0.5 और पालम में बारिश दर्ज की गई। रविवार की सुबह कोहरा व धुंध देखने को मिला। इससे दृश्यता भी कम रही। इसी बीच तेज बर्फीली हवाओं ने लोगों को खासा परेशान किया और दिल्ली में ठिठुरन बढ़ा दी। दिन में सूर्यदेव ने दर्शन दिए जिससे लोगों को थोड़ी राहत मिली। शाम को फिर तेज ठंडी हवाओं ने गलन बढ़ा दी। मौसम विभाग के अनुसार, इस दौरान अधिकतम तापमान 24.6 और न्यूनतम तापमान 12.1 डिग्री दर्ज हुआ। दिल्ली में अधिकतम आर्द्रता 100 प्रतिशत और न्यूनतम आर्द्रता 54 प्रतिशत रही। मौसम विभाग के अनुसार, रिज में 12.1, आया नगर में 11.6, लोधी रोड में 11.8 और पालम में 10.6 न्यूनतम पारा दर्ज किया गया। कल भी रहेगा कोहरा, कई दिनों तक मौसम विभाग ने 3 से लेकर 7 फरवरी तक दिल्ली एनसीआर में आंशिक रूप से बादल छाए रहने और सुबह के समय हल्का से मध्यम कोहरा छाने का अनुमान व्यक्त किया है। मौसम विभाग ने 6 और 7 फरवरी को दिल्ली में 10 से 15 किलोमीटर प्रति घंटा की गति से सर्द हवाएं चलने की संभावना जताई है।

#CityStates #DelhiNcr #Delhi #DelhiNcrWeather #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Feb 02, 2026, 02:15 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Delhi NCR Weather: दो पश्चिमी विक्षोभ देंगे दस्तक, सर्द हवाओं का बढ़ेगा सितम; राजधानी में आज कई जगह गहरा कोहरा #CityStates #DelhiNcr #Delhi #DelhiNcrWeather #VaranasiLiveNews