'भैया दूज तक रैलियां और प्रदर्शन न हो': सीटीआई ने पुलिस कमिश्नर को लिखा पत्र, 14 हजार करोड़ के नुकसान का दावा

दिल्ली में त्योहारी सीजन के दौरान कारोबार पर रैलियों और विरोध-प्रदर्शनों के असर को देखते हुए चैंबर ऑफ ट्रेड एंड इंडस्ट्री (CTI) ने भैया दूज तक सेंट्रल दिल्ली में किसी भी तरह की रैली, धरना या प्रदर्शन की अनुमति नहीं देने की मांग की है। व्यापारी संगठन ने मंगलवार को दिल्ली पुलिस कमिश्नर को पत्र लिखकर 11 नवंबर तक कनॉट प्लेस, जंतर-मंतर, रामलीला मैदान, इंडिया गेट, राजघाट और दिल्ली गेट समेत प्रमुख इलाकों में प्रदर्शनों पर रोक लगाने की अपील की। CTI के चेयरमैन बृजेश गोयल का कहना है कि लगातार हो रहे प्रदर्शनों और उनसे लगने वाले जाम के कारण व्यापारियों को भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। संगठन का दावा है कि 1 अक्तूबर से 1 नवंबर के बीच दिल्ली के कारोबार को करीब 14 हजार करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है। त्योहारों की खरीदारी के सबसे व्यस्त समय में व्यापारी अब और व्यवधान झेलने की स्थिति में नहीं हैं। अक्तूबर में बाजारों को 3 हजार करोड़ का नुकसान CTI के मुताबिक, अक्तूबर महीने में जंतर-मंतर, कनॉट प्लेस, पटेल चौक और जनपथ के आसपास लगातार रैलियों और विरोध-प्रदर्शनों के कारण सेंट्रल दिल्ली में यातायात प्रभावित रहा। इसका असर कनॉट प्लेस, जनपथ, पालिका बाजार, खान मार्केट, करोलबाग, पहाड़गंज और कमला मार्केट जैसे प्रमुख व्यावसायिक क्षेत्रों पर पड़ा। संगठन का दावा है कि 1 से 30 अक्तूबर के बीच इन बाजारों के खुदरा कारोबार, होटल, रेस्तरां और परिवहन क्षेत्र को करीब 3 हजार करोड़ रुपये का नुकसान हुआ।

#CityStates #Delhi #DelhiPolice #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Nov 03, 2026, 11:29 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




'भैया दूज तक रैलियां और प्रदर्शन न हो': सीटीआई ने पुलिस कमिश्नर को लिखा पत्र, 14 हजार करोड़ के नुकसान का दावा #CityStates #Delhi #DelhiPolice #VaranasiLiveNews