संकट: फिर बिगड़ने लगी दिल्ली की हवा, आज खराब श्रेणी में पहुंचने की आशंका; तीन दिनों में 44 अंक बढ़ा एक्यूआई

दो दिनों की मामूली राहत के बाद दिल्ली की हवा एक बार फिर खराब होने की दहलीज पर पहुंच गई है। मंगलवार को राजधानी का औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 197 दर्ज किया गया। इसमें सबसे बड़ी भूमिका पीएम2.5 प्रदूषक की रही। भारतीय उष्णकटिबंधीय मौसम विज्ञान संस्थान (आईआईटीएम) के पूर्वानुमान के मुताबिक, बुधवार को दिल्ली की हवा खराब श्रेणी में पहुंच सकती है। हालांकि, 29 और 30 अक्तूबर को हल्की बारिश, गरज-चमक और तेज हवाओं के कारण प्रदूषण से कुछ राहत मिलने की संभावना है। सीपीसीबी के अनुसार, मंगलवार को दिल्ली का 24 घंटे का औसत एक्यूआई 197 रहा। शहर के 59 निगरानी केंद्रों में से 55 के आंकड़ों के आधार पर यह औसत दर्जकिया गया। एनसीआर में ग्रेटर नोएडा की हवा सबसे साफ राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में ग्रेटर नोएडा की हवा सबसे बेहतर रही। यहां एक्यूआई 82 दर्ज किया गया, जो संतोषजनक श्रेणी में है। वहीं, फरीदाबाद में एक्यूआई 122, गाजियाबाद में 140, नोएडा में 164 और गुरुग्राम में 174 रहा। इन सभी शहरों में वायु गुणवत्ता मध्यम श्रेणी में दर्ज की गई। दूसरी ओर, पानीपत में एक्यूआई 274 रहा, जो खराब श्रेणी में है। गजरौला में 247, भिवाड़ी में 244 और बड़ौत में 211 एक्यूआई दर्ज किया गया। इन शहरों की हवा दिल्ली से भी अधिक प्रदूषित रही। हवाओं की चाल 28 अक्तूबर को दस किमी प्रति घंटा के नीचे रहेगी। 29 की दोपहर और शाम के समय कई स्थानों पर बहुत हल्की से हल्की बारिश, गरज-चमक और 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है। 30 अक्तूबर को वेंटिलेशन इंडेक्स के बढ़कर 6000 होने की संभावना है।

#CityStates #DelhiNcr #Delhi #DelhiAirPollution #AirQualityIndexDelhi #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Oct 28, 2026, 03:34 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




संकट: फिर बिगड़ने लगी दिल्ली की हवा, आज खराब श्रेणी में पहुंचने की आशंका; तीन दिनों में 44 अंक बढ़ा एक्यूआई #CityStates #DelhiNcr #Delhi #DelhiAirPollution #AirQualityIndexDelhi #VaranasiLiveNews