Delhi on High Alert: 15 अगस्त की सुरक्षा को लेकर दिल्ली पुलिस अलर्ट, आला अफसरों ने की गश्त!
स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर राजधानी दिल्ली में सुरक्षा व्यवस्था को और कड़ा कर दिया गया है। 15 अगस्त को होने वाले राष्ट्रीय समारोह और बड़ी सार्वजनिक सभाओं को देखते हुए दिल्ली पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड में है। केंद्रीय दिल्ली में स्वतंत्रता दिवस से जुड़े कार्यक्रमों और सार्वजनिक समारोहों के आयोजन स्थलों तथा उनके आसपास पतंग उड़ाने और किसी भी तरह की अन्य हवाई वस्तु उड़ाने पर रोक लगा दी गई है। दिल्ली पुलिस ने भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता यानी BNSS की धारा 163 के तहत यह आदेश जारी किया है। पुलिस के मुताबिक, जिन स्थानों पर स्वतंत्रता दिवस के कार्यक्रम या बड़ी सार्वजनिक सभाएं आयोजित होंगी, वहां और आसपास सुरक्षा कारणों से पतंग या अन्य हवाई वस्तुएं उड़ाने की अनुमति नहीं होगी। हालांकि, सक्षम अधिकारी से विशेष अनुमति मिलने की स्थिति में अपवाद संभव है। पुलिस का कहना है कि यह फैसला किसी भी संभावित सुरक्षा चूक को रोकने और संवेदनशील इलाकों में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने के उद्देश्य से लिया गया है। दक्षिणी रेंज के जॉइंट कमिश्नर ऑफ पुलिस विजय कुमार ने कहा, "पूरी दिल्ली में गश्त की जा रही है.मकसद सभी कर्मचारियों को सड़कों पर उतारकर अलग-अलग तरह की चेकिंग करना है, जैसे कि हम चार-पहिया और दो-पहिया वाहनों की जांच करते हैं.हमारा मुख्य ध्यान आपराधिक तत्वों पर होता है। हम उनकी जांच करते हैं, साथ ही बड़ी संख्या में वाहनों और पार्किंग क्षेत्रों की भी चेकिंग करते हैं। दक्षिणी ज़ोन में हमने 1600 से ज़्यादा कर्मचारियों को तैनात किया है, जिनमें महिला कर्मचारी भी शामिल हैं। हमारे पास लगभग 60 पिकेट हैं .DCP साउथ आनंद मित्तल ने कहा, "स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर सुरक्षा की दृष्टि से सभी अधिकारी गश्त कर रहे हैं। साउथ दिल्ली में अलग-अलग जगह पर पिकेट्स लगाए गए हैं.मुस्तैदी के साथ जांच की जा रही है संयुक्त पुलिस आयुक्त मधुर वर्मा ने कहा, "स्वतंत्रता दिवस समारोह के मद्देनजर आज दिल्ली पुलिस ने गश्त आयोजित की है। थाना प्रभारी और तमाम वरिष्ठ अधिकारी क्षेत्र में गश्त करेंगे, जांच करेंगे, पिकेट जांच बढ़ाई जाएगी.सुरक्षा के तमाम इंतजाम किए गए हैं। हमारी मल्टीलेयर व्यवस्था होती है
#IndiaNews #National #DelhiOnHighAlert #DelhiPoliceAlert #DelhiPoliceSecurity #15AugustSecurity #IndependenceDay2026 #15August2026 #DelhiSecurityAlert #DelhiPolicePatrol #DelhiPolicePatrolling #DelhiPoliceNews #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Aug 12, 2026, 03:18 IST
Delhi on High Alert: 15 अगस्त की सुरक्षा को लेकर दिल्ली पुलिस अलर्ट, आला अफसरों ने की गश्त! #IndiaNews #National #DelhiOnHighAlert #DelhiPoliceAlert #DelhiPoliceSecurity #15AugustSecurity #IndependenceDay2026 #15August2026 #DelhiSecurityAlert #DelhiPolicePatrol #DelhiPolicePatrolling #DelhiPoliceNews #VaranasiLiveNews
