Delhi NCR News: दिल्ली सरकार सभी आयु वर्गों में एनीमिया की स्क्रीनिंग की तैयारी में

-स्वास्थ्य मंत्री डॉ. पंकज कुमार सिंह ने वर्चुअल बैठक में पोषण एवं मातृ-शिशु स्वास्थ्य से जुड़े महत्वपूर्ण सुझावों की समीक्षा की-कुष्ठ रोगियों को डीबीटी आधारित पोषण सहायता देने की योजनाअमर उजाला ब्यूरो नई दिल्ली। दिल्ली में सभी आयु वर्ग के लोगों में एनीमिया की स्क्रीनिंग की तैयारी है। दिल्ली सरकार के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. पंकज कुमार सिंह ने सावर्जनिक स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक मजबूत के लिए वर्चुअल समीक्षा बैठक की। बैठक में स्वास्थ्य मंत्री ने टीकाकरण, मातृ स्वास्थ्य, बाल पोषण, परिवार नियोजन और कुष्ठ रोग से संबंधित पोषण सहायता से जुड़े विभिन्न प्रस्तावों की बारीकी से समीक्षा की। इस दौरान यू-विन रिकॉर्ड से जुड़े पूर्ण टीकाकरण और विटामिन-ए अनुपूरण के लिए प्रत्यक्ष लाभ हस्तांतरण (डीबीटी) आधारित प्रोत्साहन शुरू करने, गंभीर कुपोषण के लिए प्रबंधन प्रणालियों को और ज्यादा मजबूत करने के साथ प्रसव और मातृ शिशु देखभाल बढ़ाने जैसे विषयों पर विचार-विमर्श हुआ। बैठक में दिल्ली में पात्र दंपत्तियों के लिए एकीकृत गर्भधारण-पूर्व स्वास्थ्य सेवाओं और डीबीटी आधारित पोषण सहायता के माध्यम से कुष्ठ रोगियों के लिए पोषण सहायता प्रदान करने के उपायों पर भी चर्चा की गई। न्यूट्रिशन सेंटर स्थापित के प्रस्ताव पर मंथनइस बैठक में सरदार वल्लभभाई पटेल अस्पताल में योग सहित आयुष सेवाओं के एकीकरण के साथ मॉडल इंटीग्रेटेड न्यूट्रिशन सेंटर स्थापित करने का प्रस्ताव रहा। स्वास्थ्य मंत्री डॉक्टर पंकज कुमार सिंह ने इस प्रस्ताव की सराहना करते हुए अधिकारियों को इसके प्रभावी ढंग से लागू करने के लिए राष्ट्रीय आयुष मिशन के अंतर्गत सहयोग की संभावनाएं तलाशने के भी निर्देश दिए। बैठक में एनीमिया की जांच और निदान के लिए नॉन इनवेसिव और पारंपरिक इनवेसिव हीमोग्लोबिन अनुमान परीक्षण विधियों की तुलना पर आधारित एक पायलट अध्ययन पर एक प्रस्तुति भी दी गई। विशेष रूप से स्कूली बच्चों और संवेदनशील वर्गों में एनीमिया के प्रसार पर गंभीरता से संज्ञान लेते हुए स्वास्थ्य मंत्री ने एनीमिया मुक्त भारत पहल के तहत सभी आयु वर्गों के लिए एनीमिया की स्क्रीनिंग के लिए एक विस्तृत कार्य योजना तैयार करने के निर्देश दिए।अनुसंधान कार्यों के लिए दिए निर्देशइस बैठक में स्वास्थ्य सेवा अनुसंधान और पायलट अध्ययनों के लिए इंस्टीट्यूशनल एथिक्स कमेटी से मंजूरी के मुद्दे पर भी चर्चा हुई। इस संबंध में अस्पतालों और संस्थानों को भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद(आईसीएमआर) के दिशा-निर्देशों के अनुरूप चिकित्सा अनुसंधान कार्यों के लिए दिल्ली के मौजूदा ढांचे से जोड़ने के भी निर्देश जारी किए गए ताकि आईसीएमआर दिशा निर्देशों के अनुसार चिकित्सा अनुसंधान करने वाले अस्पतालों और संस्थानों को सहायता मिल सके।स्वास्थ्य मंत्री डॉ. पंकज कुमार ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन और दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के कुशल नेतृत्व में नागरिक-केंद्रित सुशासन के विजन से प्रेरित होकर सरकार दिल्ली में पोषण, मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य देखभाल, एनीमिया नियंत्रण और निवारक स्वास्थ्य देखभाल प्रणालियों को और अधिक मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध है। बेहतर स्वास्थ्य देखभाल सुनिश्चित करने के लिए तकनीक आधारित, सामुदायिक सहभागिता पर आधारित और एकीकृत स्वास्थ्य की दिशा में कार्य कर रहे हैं।

#DelhiGovernmentPreparingToScreenForAnaemiaInAllAgeGroups #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: May 20, 2026, 17:18 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Delhi NCR News: दिल्ली सरकार सभी आयु वर्गों में एनीमिया की स्क्रीनिंग की तैयारी में #DelhiGovernmentPreparingToScreenForAnaemiaInAllAgeGroups #VaranasiLiveNews